BJP अध्यक्ष अमित शाह का मप्र दौरा कार्यक्रम जारी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि श्री अमित शाह राजनैतिक इतिहास में ऐसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जो देश भर में सुनियोजित संगठनात्मक प्रवास कर रहे है। छोटे राज्यों में एक दिन, मध्यम राज्यों में दो दिन और बड़े राज्यों में तीन दिन तक वे प्रवास कर रहे हैं। इस प्रवास की खास बात यह है कि वे 90 प्रतिशत से अधिक समय संगठन को देते है। राष्ट्रीय अध्यक्ष समूचे देश में अंत्यत व्यस्तताओं के बावजूद यात्री विमान से ही यात्रा कर रहे है। उन्होंने चार्टर प्लेन जैसी व्यवस्था को कतई स्वीकार नहीं किया है वे प्रवास के दौरान कार्यालयों में ही रूकेंगे ऐसा आग्रह किया गया है। वे अधिकतम समय कार्यकर्ताओं को इसीलिए दे रहे है कि उनका मानना है कि हमारे पास ‘सभी काम के लिए कार्यकर्ता होना चाहिए और सभी कार्यकर्ताओं के लिए काम होना चाहिए’। श्री चौहान ने इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश पदाधिकारियों को दी जो इस प्रकार है।

17 अगस्त
श्री अमित शाह 17 अगस्त की रात्रि 9 बजे राजाभोज हवाई अड्डे पर आयेंगे। वहां से वे स्टेट हैंगर पहुंचेगे, जहां पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। वे स्टेट हैंगर से चलकर वीआईपी सर्किट हाउस जायेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

18 अगस्त
18 अगस्त को प्रातः 9 बजे वीआईपी सर्किट हाउस से स्वागत रैली के साथ वे प्रस्थान करेंगे और लालघाटी चौराहे पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। वहां से हजारों युवाओं की मोटरसाइकिल रैली अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी में रहेगी। वे वीआईपी रोड पर राजाभोज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और वहां से कमला पार्क, पाॅलीटेक्निक चैराहा, रोशनपुरा, अपेक्स बैंक, लिंक रोड होते हुए 7 नं. चौराहा पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वहां से सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रवेश करेंगे जहां महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उनका पारंपरिक स्वागत करेंगी।

श्री अमित शाह 10.30 बजे से अपने प्रवास की पहली बैठक लेंगे। इस संयुक्त बैठक में पार्टी के केन्द्रीय पदाधिकारी, प्रदेश कोर ग्रूप के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, संभागीय संगठन मंत्री, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष, विभाग, प्रकोष्ठ और प्रकल्पों के प्रदेश संयोजक तथा पार्टी के जिला प्रभारी उपस्थित रहेंगे।

दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों, जिलों के प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभागीय संगठन मंत्री एवं कोर ग्रूप की बैठक होगी।
दोपहर 3.30 से 4.30 बजे तक सांसद, विधायक एवं कोर ग्रूप की बैठक होगी।
शाम 5 से 6.30 बजे तक नया भारत मंथन संकल्प से सिद्धि नामक प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन समन्वय भवन में होगा, जिसे श्री अमित शाह एवं मुख्यंमत्री श्री शिवराजसिंह चैहान संबोधित करेंगे। 
रात्रि 7 से 8 बजे तक जिला सहकारी बैंको के अध्यक्ष, निगम मंडल अध्यक्ष, प्राधिकरण अध्यक्ष, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कोर ग्रूप की बैठक श्री अमित शाह लेंगे।
रात्रि 8.30 से 9.30 बजे तक उनकी बैठक मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ होगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी रात्रि 9.30 बजे शौर्य स्मारक का भ्रमण करने जायेंगे।

19 अगस्त
19 अगस्त को प्रातः 9.30 बजे से 10.30 बजे तक प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक एवं कोर ग्रूप की बैठक।
प्रातः 10.30 से 12 बजे तक विभाग और प्रकल्प तथा कोर ग्रूप की बैठक।
दोपहर 12 से 1 बजे तक श्री अमित शाह जी वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 1 से 2.30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास पर सामाजिक प्रमुखों और संत समुदाय के साथ चर्चा करेंगे।
दोपहर 3.30 से 4.30 बजे तक श्री अमित शाह की पत्रकार वार्ता आयोजित होगी।
शाम 5 से 6 बजे तक पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं कोर ग्रूप की बैठक होगी।
शाम 6.30 से 7.30 बजे तक श्री कैलाश नारायण सारंग की पुस्तक का विमोचन किया जायेगा।

20 अगस्त
इसी प्रकार 20 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी प्रातः 9 से 10.30 बजे तक पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी कार्यविस्तार योजना के समयदानी कार्यकर्ताओं, प्रदेश पदाधिकारियों एवं कोर ग्रूप के साथ बैठक करेंगे।
प्रातः 10.30 से 11.30 बजे तक चुनाव प्रबंधन की टीम के साथ बैठेंगे।
प्रातः 11.30 से 12.30 बजे मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, कोर ग्रूप, आईटी, सोशल मीडिया और प्रवक्ताओं के साथ चर्चा करेंगे।
दोपहर 12 से 1.30 बजे तक लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित मेधावी छात्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक प्रदेश कार्यालय में आजीवन सहयोग निधि से संबंधित बैठक में रहेंगे।
शाम 4 से 4.15 बजे तक कार्यालय में लाइब्रेरी और ई लायब्रेरी का लोकार्पण करेंगे।
शाम 4.15 से 4.30 बजे तक पार्टी कार्यालय का भ्रमण करेंगे।
शाम 5 से 6.30 बजे तक कोर ग्रूप की बैठक होगी।
रात्रि 8.30 बजे साहित्यकारों के साथ भोजन और तत्पश्चात दिल्ली रवाना होंगे।
               
प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के प्रवास का मध्यप्रदेश 19 वां प्रदेश है। अभी वे कर्नाटक के प्रवास पर है। कर्नाटक से तमिलनाडू जायेंगे और तमिलनाडू प्रवास के बाद 17 अगस्त की रात्रि 9 बजे भोपाल पहुंचेगे। श्री भगत ने बैठक में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रवास की तैयारियों के दायित्व की विस्तृत जानकारी दी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !