आधीरात को मुंह ​छुपाकर निकलीं किरण बेदी

नई दिल्ली। पिछले दिनों भारत में 'मेरी रात, मेरी सड़क' अभियान चला था। हरियाणा में हुई एक घटना ने देश भर में बहस शुरू कर दी थी। सोशल मीडिया पर कुछ भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया था कि पीड़िता रात को घर के बाहर क्या कर रही थी। विरोध में महिलाओं ने कई सवाल दागे। अब पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी शुक्रवार रात को सड़क पर निकलीं और महिलाओं की सुरक्षा का जायजा लिया। शुक्रवार रात को किरण बेदी ने स्कूटर की पिछले सीट पर गोपनीय तरीके से सवारी की। फोटो में किरण बेदी स्कूटर पर पीछे बैठी हुई हैं और दुपट्टे से अपना मुंह छिपा रखा है।

बाद में किरण बेदी ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें लगता है कि पुडुचेरी में महिलाएं रात में भी सुरक्षित हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह कुछ उपायों का सुझाव देगी जो पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के लिए लेने की जरूरत है।
किरण बेदी ने खुद अपनी वीडियो शेयर की है। उप-राज्यपाल किरण बेदी एक महिला के साथ स्कूटर के पीछे बैठी हैं और सिर पर दुपट्टा ओढ़कर अपनी पहचान छुपाने की कोशिश कर रही हैं। उनके साथी पीछे एक दूसरी गाड़ी में हैं जो वीडियो बना रहे हैं। इस आकस्मत और गोपनीय दौरे के बारे में पुडुचेरी पुलिस और प्रशासन को भी जानकारी नहीं थी। उपराज्यपाल किरण बेदी ने यह दौरा बेहद गोपनीय रखा था। टीवी न्यूज चैनल आजतक के साथ बातचीत में किरण बेदी ने कहा कि स्कूटर की सवारी के जरिए वो जानना चाहती थी कि पुडुचेरी में सड़कों पर रात के समय महिलाओं की सुरक्षा के लिए हालात कैसे हैं, और अगर कहीं खामियां हैं तो उन्हें दुरुस्त कैसे किया जा सकता है। 

बता दें कि पुडुचेरी भी दिल्ली की तरह एक केंद्र शासित प्रदेश है। 2016 में वहां विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें कांग्रेस-डीएमके गठबंधन ने 30 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें जीत कर बहुमत हासिल किया था। सी नारायणसामी को सीएम बनाया गया था। वहीं मई महीने में ही पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने 23वीं उपराज्यपाल के तौर पर पर कार्यभार संभाला था। तभी से ही उपराज्यपाल और राज्य सरकार के बीच तनाव है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !