मंगल का राशि परिवर्तन: मोदी से लेकर आम आदमी तक सब प्रभावित होंगे

आकाशमंडल के सेनापति बल, हिम्मत, रक्षा, प्रतिरक्षा, क्रोध, मारकाट शस्त्र के स्वामी मंगल महाराज आकाशमंडल के राजा सूर्यदेव की राशि मॆ जा रहें हैं। राजा का बल सेनापति ही होता है निश्चित रूप से सिंह राशि मॆ मंगल महाराज के आने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सिंह राशि मॆ राशिपति सूर्य आकाशमंडल के युवराज बुध के साथ स्थित है। साथ ही पिछले डेढ़ वर्ष के बाद पहली बार ऐसा होगा की सिंह राशि मॆ राहु महाराज नही रहेंगे लेकिन इन तीनो ग्रहों पर मार्गी शनि की दृष्टि भी है।

चीन भारत तनातनी
मंगल के सिंह राशि मॆ आने से भारत का बल तथा भाग्यपक्ष दोनो मजबूत होंगे। अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र मॆ भारत को इस मुद्दे पर कूटनीतिक विजय प्राप्त होगी। एक तरह से मंगल का राशि परिवर्तन भारत के लिये शुभ परिणाम देगा।

विश्वव्यापार,मौसम पर प्रभाव
सेना पुलिसबल के लिये शुभ समय। आतंक हिंसा तथा उत्पात सख्ती से दबायें जायेंगे। मौसम अनुकूल होगा। प्राक्रतिक उत्पात थमेंगे। अच्छी बारिश की सम्भावना। मसालों, मिर्च, गुड़ तथा लाल वस्तुओं मॆ तेजी की सम्भावना।

सभी राशियों के लिये
*मेष*-शिक्षा प्रतियोगिता मॆ सफलता मिलेगी।विशेष चयन का योग।राजकीय क्षेत्र मॆ खास सफलता का योग।
*वृषभ*-सामाजिक क्षेत्र मॆ मान सम्मान वृद्धि का योग। व्यापार मॆ नवीन गतिवीधियों का योग।
*मिथुन*-पराक्रम वृध्दि का योग।खिलाड़ी पुलिसबल अग्नि तथा विधुत आदि कार्य करने वालों के लिये श्रेष्ठ समय।
*कर्क*-आर्थिक क्षेत्र मॆ खास सफलता का योग।धन वृद्धि का योग।कुटुम्ब के मानवृद्धि का योग।
*सिंह*-इस राशि के लिये श्रेष्ठ योग मान सम्मान की वृद्धि होगी।राज्यपक्ष मॆ विशेष सफलता का योग।रुके हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण करें।
*कन्या*-शारीरिक स्वास्थय का ध्यान रखें।अग्नि विधुत आदि से सतर्क रहें।समय ठीक नही।
*तुला*-व्यापार मॆ खास सफलता के योग।आमदनी के स्त्रोत अच्छा लाभ देंगे।शुभ समय का लाभ लें।
*वृश्चिक*-राज्यपक्ष नौकरी रोजगार मॆ मान सम्मान प्रतिष्ठा वृद्धि के योग।शुभ समय।
*धनु*-भाग्य पक्ष बुलंद। पिता प्रतिष्ठा तथा प्रकाशन के क्षेत्र मॆ शुभ समय।शासकीय कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।
*मकर*-सावधानी बरतें।अग्नि विधुत मारकाट आदि से सतर्क रहे शस्त्र से दूर रहे।
*कुम्भ*-परिवार व्यापार मॆ संयम से कार्य करेंगे तो शुभ समाचार प्राप्त होंगे।व्यापार के लिये समय ठीक है।
*मीन*-रोग ऋण शत्रु का शमन होगा।रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।आर्थिक कार्यों मॆ सफलता का योग।
प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !