बिहार में लालू यादव से ज्यादा फेमस हो गई है यह सनसनी गर्ल

पटना। बिहार एक लड़की किरण यादव फेसबुक की इन दिनों नई सनसनी गर्ल है। जिसकी चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। लेकिन यह कोई बड़ी सेलिब्रेटी भी नहीं है, फिर इस लड़की को लालू यादव से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। किरण फेसबुक की नई सनसनी गर्ल है जिसे बिना कोई प्रमोशन के करीब दस लाख लोग फॉलो करते हैं। बिहार या देश भर में किरण यादव की कोई पहचान नहीं है, सिर्फ फेसबुक प्रोफाइल पर जो नाम है उसी से लोग उसे जानते हैं। लेकिन हर एक पोस्ट पर उसे हजारों लाइक्स व शेयर मिलते हैं। हर दिन हजारों की संख्या में लोग उसके प्रोफाइल से जुड़ते हैं। किरण अपनी हर पोस्ट के साथ एक नई तस्वीर पोस्ट करती है। 

फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक इस लड़की का नाम किरण यादव है। प्रोफाइल के मुताबिक यह बिहार के वैशाली जिले के रहने वाली है। डी सी कॉलेज हाजीपुर से प्रोफाइल के मुताबिक यह पढ़ाई लिखाई की है। अभी फिलहाल दिल्ली में रह रही है। इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है। इसने 2014 में फेसबुक पर अपना प्रोफाइल बनाया है। 

लेकिन इतने कम दिनों में सिर्फ पोस्ट के जरिए ही इतने लोग किरण को फॉलो करते हैं। किरण ज्यादातर पोस्ट वर्तमान सरकार पर तीखे अंदाज में करती है। जिसे हजारों लोग शेयर व लाइक करते हैं। हालांकि इसे फॉलो करने वाले लोग भी इसके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। हां लोकप्रियता सिर्फ पोस्ट के सहारे ही हैं। 

किरण सारी पोस्ट हिंदी में ही लिखती है। इसके साथ ही हर पोस्ट के साथ यह लड़की अपनी तस्वीर पोस्ट करना नहीं भूलती है। वहीं, बिहार के दिग्गज नेता लालू यादव को करीब आठ लाख लोग फॉलो करते हैं। लेकिन किरण यादव इस मामले उनसे काफी आगे है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !