BJP विधायक ने जन्मदिन मनाने स्कूलों की छुट्टी कराई!

भोपाल। खबर आ रही है कि भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए स्कूलों की छुट्टी करा दी। दरअसल, विधायक ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कोलार में मैराथन दौड़ का आयोजन किया था। इसमें भीड़ दिखाने के लिए स्कूलों की छुट्टी कराकर बच्चों को दौड़ में शामिल किया गया। दौड़ में शामिल हुए बच्चों के हाथ में भाजपा झंडा और पीठ पर बस्ता भी लटका हुआ था। 

भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा का बुधवार को जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान कुछ बच्चे भाजपा का झंडा थामे हुए थे। आरोप है कि विधायक रामेश्वर शर्मा के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए बच्चों को स्कूलों से छुट्टी करा कर लाया गया था। इस दौरान बच्चे मैराथन दौड़ में शामिल हुए और फिर विधायक महोदय ने उन्हें मंच से संबोधित भी किया। कांग्रेस ने अब इस मुद्दे पर विधायक रामेश्वर शर्मा के बहाने बीजेपी नेताओं के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। 

हालांकि, विधायक रामेश्वर शर्मा ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा है कि जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए बच्चों के स्कूलों की पूरे दिन की छुट्टी नहीं की गई है और जो लोग उन पर आरोप लगा रहे हैं वो मूर्ख हैंं। इधर कहा जा रहा है कि विधायक की दौड़ में 100 से ज्यादा स्कूली बच्चों को शामिल किया गया था। दौड़ में शामिल सभी बच्चे नाबालिग थे। स्वभाविक है वो अपने पेरेंट्स की अनुमति से नहीं आए थे। अन्यथा यूनिफार्म में क्यों होते। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !