शुक्र का राशि परिवर्तन: हर महिला प्रभावित होगी, पढ़िए आपके लिए क्या है खास

26 जुलाई रात्रि से दैत्यगुरु शुक्र मिथुन राशि मॆ प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि शुक्र की प्रिय राशि है जहां शुक्र महाराज बलि होते है। वैसे भी शुक्र या प्रेम का सम्बंध जोड़ी से होता है। दो प्राणियों के मध्य ही प्यार संभव है। मिथुन का अर्थ ही जोड़ी होता है। मिथुन राशि का चिन्ह स्त्री पुरुष का युगल ही है। मिथुन राशि मॆ शुक्र ग्रह के आने से शुक्र महाराज शनि की दृष्टि से मुक्त हो जायेंगे। आइये देखते है मिथुन राशि का शुक्र विश्व, व्यापार तथा सभी राशियों के लिये क्या परिणाम देता है।

सभी कपल्स के बीच प्रेम सम्बंधों मॆ वृद्धि होगी। विवाह सम्बंधों तेजी से होंगे। आपस मॆ प्रेम वृद्धि का योग। विश्व व्यापार तथा तनावग्रस्त सम्बंधों मॆ वार्ताओं का योग। फिल्म , मॉडलिंग, फैशन, जवाहरात उद्योग मॆ कामकाज वृद्धि का योग। इलेक्ट्रॉनिक, फ्रिज, वातानुकूलित वस्तुओं तथा वाहन उद्योग के लिये शुभ समय। मिथुन का शुक्र सभी स्त्रीजाती विशेषकर युवा महिलाओ के लिये शुभ परिणाम देगा। कपडा, वाहन, इत्र तथा विलासिता के कार्यों मॆ वृद्धि का योग।

सभी राशियों के लिये प्रभाव
*मेष*-आमोदप्रमोद विलासिता मॆ समय व्यतीत होगा।मनोरंजक यात्राओं का योग।
*वृषभ*-उत्तम खानपान तथा धनवृद्धि का योग।आमदनी के स्त्रोत अच्छा फल देंगे।
*मिथुन*-प्रियजनों से मुलाकात तथा प्रेमसम्बंधों मॆ वृद्धि का योग।आनंददायक यात्रा होगी।
*कर्क*-बाहरी क्षेत्रों मॆ भ्रमण का योग।आमोदप्रमोद विलासिता मॆ समय बीतेगा।
*सिंह*-व्यापार नौकरी मॆ खास सफलता का योग।आमदनी के स्त्रोत शुभ परिणाम देंगे।
*कन्या*-भाग्य से कर्मक्षेत्र मॆ खास सफलता का योग।व्यर्थ की यात्राओं से दूर रहें।
*तुला*-भाग्यवर्धक समय।यात्रा आदि से व्यापार मॆ लाभ का योग।समय अनूकूल।
*वृश्चिक*-परिवार व्यापार मॆ साझीदार तथा जीवनसाथी के स्वास्थय पर ध्यान दें।आमोदप्रमोद से दूर रहें।
*धनु*-पारिवारिक सम्बंधों मॆ वृध्दि का योग।प्रेम पूर्ण वातावरण रहेगा।व्यापार भी सुधरेगा।
*मकर*-आमदनी के स्त्रोत शुभ परिणाम देंगे।आर्थिक समस्याएँ दूर होंगी।
*कुम्भ*-वाहन भवन तथा विलासिता के कार्यों मॆ खास सफलता का योग।मांगलिक कार्य सम्भावित।
*मीन*-मकान वाहन आदि के योग।विलासिता के कार्यों मॆ समय व्यतीत होगा।
*प.चंद्रशेखर नेमा'हिमांशु"*
9893280184,7000460931
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !