दिग्विजय सिंह के दिल को छू गई फिल्म 'राग देश'

MUMBAI : दिग्विजय सिंह मुंबई में आयोजित फिल्म 'राग देश' के प्रीमियर पर पहुंचे, फिल्म देखने के बाद राग देश' की तारीफ में दिग्विजय सिंह ने कहा, 'बहुत दिनों बाद भारतीय सिनेमा में एक फिल्म देखने को मिली है, जिसमें देशभक्ति, इतिहास और कहानी है। हमें यह फिल्म गर्व महसूस करवाती है। नेता जी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में इंडियन नैशनल आर्मी बनी, यह किन हालातों में बनी और किन कठिनाइयों में उस आर्मी ने काम किया, यह एक ऐतिहासिक सत्य है। किस प्रकार लाल किले में ट्रायल हुआ यह दिखाया गया है फिल्म में। ऐसी फिल्में सभी को देखनी चाहिए, इससे देशभक्ति की भावना पैदा होती है।'फिल्म के बारे में अपनी राय दी और उसके बाद वह नीतीश कुमार पर बोले।

बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन करके फिर से मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा, 'नीतीश कुमार जी हमेशा राष्ट्रभक्ति और नैतिकता की बात करते हैं, लेकिन इसमें कौन सी नैतिकता है। बिहार की जनता ने महा-गठबंधन को वोट दिया था। बीजेपी और संघ के खिलाफ वोट दिया था, लेकिन उनके साथ हाथ मिला कर नीतीश ने जो काम किया है, उसमें कहीं भी नैतिकता नहीं है। नीतीश ने बिहार की जनता को बहुत बड़ा धोखा दिया है।''

'इंदु सरकार' को लेकर कांग्रेस नेताओं की रोक-टोक और विवाद पर दिग्विजय सिंह ने कहा, 'फिल्म 'इंदु सरकार' एक काल्पनिक फिल्म है। 'इंदु सरकार' और 'राग देश' की तुलना नहीं हो सकती है। एक फिल्म काल्पनिक है, तो दूसरी देशभक्ति के लिए प्रेरणा देती है।'

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !