SAI BHOPAL में छात्रा का कई बार हुआ रेप

भोपाल। स्पोर्ट्स अथारिटी आॅफ इंडिया केंपस में खेल छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी भी साई का ही छात्र है। उसने पहले रेप करके वीडियो बनाया फिर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। यौन संबंध बनाए रखने के लिए उसने शादी का वादा भी किया। इस तरह कई बार रेप किया। छात्रा रोहतक की रहने वाली है। वहीं पर उसने एफआईआर दर्ज कराई है। 

रातीबड़ थाने के एसआई सुनील दुबे ने बताया कि 25 वर्षीय युवती हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली है। जुलाई 2013 में उसने गोरागांव स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण में वॉटर स्पोर्ट्स में प्रवेश लिया था। वह साई कैम्पस में रहती थी। वहीं हरियाणा का रहने वाला सुनील कुमार मोहली भी साई में वॉटर स्पोर्ट्स का छात्र था। दोनों साई कैम्प्स के हॉस्टल में रहते थे। सुनील ने 2013 में पीड़िता के साथ ज्यादती कर अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी सुनील कुमार आए दिन वीडियो का डर दिखाकर ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता। 20 जनवरी 2017 को पीड़िता वापस रोहकत चली गई। उसके पीछे पीछे आरोपी भी रोहतक चला गया है।

पीड़िता ने अप्रैल में आरोपी से शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने रोहतक के महिला थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करा दिया है। विवेचना अधिकारी दुबे ने बताया कि वहां से एफआईआर आई है। पीड़िता के बयान नहीं हो सके हैं। पीड़िता और आरोपी वॉटर स्पोर्ट्स में किस लेवल के खिलाड़ी हैं, फिलहाल यह पता नहीं चल सका है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !