हमबिस्तर हो जा नहीं तो तेरे पति की हड्डियां तोड़ दूंगा: POLICE ने पीड़िता से कहा

नई दिल्ली। हरियाणा की पानीपत पुलिस के एक अधिकारी ने ठीक वैसा ही घृणित काम किया है जैसा कि अक्सर फिल्मों में विलेन बनी पुलिस करती है। एक बदमाश द्वारा छेड़छाड़ का शिकार हुई महिला को सुरक्षा देने और बदमाश के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ झूठा केस फाइल कर लिया। फिर 5 लाख रुपए की मांग की। कुछ पैसे वसूले। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने धमकी दी कि हमबिस्तर हो जा नहीं तो तेरे पति को इतना मारूंगा कि उसकी हड्डियां टूट जाएंगी। परेशान पीड़िता ने कोर्टरूम में सबके सामने जहर खा लिया। उसे अस्पताल दाखिल कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। 

दरअसल पानीपत के हथवाला इलाके की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ कोर्ट में पेशी पर आई थी। महिला ने बताया कि उसके पति पर एएसआई धर्मवीर ने झूठा मुकदमा दर्ज किया है। एएसआई ने उसके पति को छोड़ने के बदले में उसे एक रात के लिए अपने पास आने के लिए कहा। महिला ने कहा कि एएसआई धर्मबीर ने उसे धमकी दी है कि वो उसके पति को मार-मारकर तोड़ देगा। ये सुनने के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीड़िता को गंभीर हालत में खानपुर पीजीआई में भर्ती कराया गया।

पीड़िता के परिजन का कहना है कि विकासनगर में रहने वाला धर्मेंद्र नामक युवक महिला के साथ छेड़छाड़ करता था। महिला और उसके पति की धर्मेंद्र के साथ कई बार हाथापाई भी हुई। इस मामले में धर्मवीर चौकी इंचार्ज और कुछ अन्य पुलिस कर्मचारियों ने महिला के पति पर झूठा केस बनाया और केस खत्म करने के लिए 5 लाख रुपये मांगे। महिला ने कुछ रुपये दिए लेकिन 5 लाख का इंतजाम कर पाना काफी मुश्किल था तो एएसआई ने महिला को अपने साथ हमबिस्तर होने को कहा।

महिला ने आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीड़िता को पहले सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद उसे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया। चांदनी बाग थाने के इंचार्ज संदीप ने बताया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वह की जाएगी। फिलहाल महिला की स्थिति में खास सुधार नहीं आया है। अभी भी पीड़िता डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !