मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई कलेक्टरों समेत दिग्गज IAS बदले

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने आज 37 आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में डेढ़ दर्ज से ज्यादा कलेक्टरों को बदल दिया गया है। इदस लिस्ट में हरदा कलेक्टर श्रीकांत बनोठ का नाम भी शामिल है। बता दें कि भाजपा के पूर्वमंत्री कमल पटेल ने कलेक्टर श्रीकांत पर रेत माफिया से सांठगांठ का आरोप लगाया था। उसके बाद सीएम ने श्रीकांत को हरदा से हटा दिया था लेकिन एक दिन बाद ही उन्हे वापस हरदा भेज दिया गया था। अब फिर से उन्हे हरदा से बुला लिया गया है। कलेक्टरों के अलावा सीईओ जिला पंचायत और नगर निगम कमिश्नर समेत कई दिग्गज अधिकारियों के नाम इस लिस्ट में शामिल है। 

तबादला सूची के अनुसार आशुतोष अवस्थी कलेक्टर देवास को ओएसडी मंत्रालय भोपाल,
डॉ. संजय गोयल कलेक्टर ग्वालियर को मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,
निशांत वरवड़े कलेक्टर भोपाल को कलेक्टर इंदौर,
पन्नालाल सोलंकी अपर सचिव सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग को कलेक्टर पन्ना,
एसएनएस चौहान कलेक्टर सिंगरौली को अपर सचिव मप्र शासन,
विनोद कुमार शर्मा कलेक्टर मुरैना को आयुक्त नगर पालिका निगम ग्वालियर,
राहुल जैन कलेक्टर रीवा को कलेक्टर ग्वालियर,
डीवी सिंह कलेक्टर आगर मालवा को कलेक्टर बालाघाट,
सुदाम पंढरीनाथ खाडे कलेक्टर सीहोर को कलेक्टर भोपाल,
माल सिंह भयडिया अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी मप्र रोजगार गारंटी परिषद एवं पदेन उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को कलेक्टर उमरिया,
स्वाति मीणा नायक कलेक्टर खंडवा को अपर प्रबंध संचालक मप्र पर्यटन विकास निगम,
अभय कुमार शर्मा कलेक्टर सीधी को उप सचिव मप्र शासन,
आईरिन सिंथिया जेपी कलेक्टर पन्ना को उप सचिव मप्र शासन,
विकास नरवाल कलेक्टर सागर को प्रबंधक संचालक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम,
भरत यादव कलेक्टर बालाघाट को उप सचिव मप्र शासन,
व्ही किरण गोपाल मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा अपर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड को उप सचिव मप्र शासन,
सुरभि गुप्ता ओएसडी जिला पंचायत छिंदवाड़ा को अपर कलेक्टर जबलपुर,
गोपाल चंद्र डाड उप सचिव मप्र शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा पर्यावरण विभाग को कलेक्टर सिवनी,


दिलीप कुमार अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर को कलेक्टर सीधी,
आलोक कुमार सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम इंदौर को कलेक्टर सागर,
शमीम उद्दीन अपर कलेक्टर इंदौर को उप सचिव मप्र शासन,
तरुण कुमार पिथोड़े कलेक्टर राजगढ़ को कलेक्टर सीहोर,
सूफिया फारुकी वली उप सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को कलेक्टर मंडला,
अभिषेक सिंह कलेक्टर उमरिया को कलेक्टर खंडवा,
धनराजू ए कलेक्टर सिवनी को उप सचिव मप्र शासन,
प्रीति मैथिल कलेक्टर मंडला को कलेक्टर रीवा,
अजय गुप्ता उप सचिव किसान कल्याण तथा कृष विकास विभाग को कलेक्टर आगर मालवा,
श्रीकांत बनोठ कलेक्टर हरदा को उप सचिव मप्र शासन,
अनय द्विवेदी आयुक्त नगर निगम ग्वालियर को कलेक्टर हरदा,
कर्मवीर शर्मा आयुक्त नगर निगम रीवा को कलेक्टर राजगढ़,
अनुराग चौधरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ को कलेक्टर सिंगरौली,
भास्कर लक्षकार प्रोजेक्ट डायरेक्टर स्टेड वाइड एरिया नेटवर्क को कलेक्टर मुरैना,
आशीष सिंह आयुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन को कलेक्टर देवास,
सौरभ कुमार सुमन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायक बैतूल को आयुक्त नगर निगम रीवा,
डॉ. विजय कुमार जे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला को आयुक्त नगर निगम उज्जैन,
डॉ. पंकज जैन अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर,
अनुराम वर्मा मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला पंचायत मुरैना को आयुक्त नगर निगम सागर, बनाया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !