क्या आपके एंड्रायड स्मार्टफोन का BROWSER आपके मन की बात समझता है

नई दिल्ली। भारत में एंड्रायड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। ज्यादातर एंड्रायड में गूगल क्रोम होता है। गूगल क्रोम की सुविधाओं और फायदों से तो सभी परिचित हैं परंतु कुछ और भी ब्राउजर्स भी हैं जो अलग अलग तरह के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। कई यूजर्स को फास्ट ब्राउजर पसंद होते हैं, तो कई कम डाटा खर्च करने वाला ब्राउजर पसंद करते हैं। इस पोस्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ ब्राउजर्स की जानकारी देने वाले हैं, जो आपकी अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं।

1. डाटा सेविंग के लिए बेस्ट ब्राउजर: ओपेरा 
ओपेरा के स्लोगन के अनुसार एंड्रायड के लिए उपलब्ध ओपेरा ब्राउजर से आप खूब ब्राउजिंग करें। ओपेरा ब्राउजर को प्ले स्टोर से 50 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इसके साथ ही ये ब्राउजर डेस्कटॉप पर 20 वर्षों से अधिक से है। इसका एंड्रायड वर्जन कुछ बढ़िया फीचर्स प्रदान करता है।

ओपेरा ब्राउजर की खासियत:
1. ओपेरा एक से अधिक डिवाइसेज में सिंक कर लेता है, इससे स्मार्टफोन हो या पीसी यूजर को दोनों ही पर सामान अनुभव प्राप्त होता है।
2. ओपेरा को उसका डाटा-सेविंग फीचर ही उसे अन्य एंड्रायड ब्राउजर्स से अलग बनाता है। ये मोबाइल व्यू पर वीडियोज को कंप्रेस कर देता है, जिससे डाटा का कम इस्तेमाल होता है।
3. इसे सबसे तेज ब्राउजर तो नहीं कहा जा सकता पर एक बार पेज खुलने के बाद यूजर पूरा पेज एक्सेस कर सकता है, इसमें यूजर को इमेज लोड होने के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ता।
2. क्रोम बीटा - अपडेट्स में रहें आगे
यह ब्राउजर पुराने क्रोम की तरह नहीं है। यह क्रोम का बेहतर बीटा वर्जन है। इसका यह फायदा है की जब तक अन्य यूजर्स या आपके दोस्तों तक क्रोम का कोई नया अपडेट पहुंचेगा उसे पहले ही आप उसका भरपुर इस्तेमाल कर चुके होंगे। क्रोम बीटा आपको नए फीचर्स का एक्सेस देता है। हालांकि, क्रोम बीटा के साथ स्थिरता से सम्बंधित परेशानियां तो आती हैं पर यह इतनी कम हैं की हम नॉर्मल क्रोम के आगे इस ब्राउजर का सुझाव देते हैं।

3. कस्टमाइजेशन के लिए उपर्युक्त: फायरफॉक्स
ब्राउजर डोमेन की लिस्ट में फायरफॉक्स यूजर को बढ़िया अनुभव देता है। इस ब्राउजर द्वारा दिए जाने वाले फीचर्स इसे टॉप स्पॉट के लिए मजबूत प्रतिद्वंदी बनाता है। इसका मोबाइल ब्राउजर डेस्कटॉप वर्जन के साथ बेहद उम्दा तरीके से कार्य करता है। इसी के साथ यह कस्टमाइजेशन के विकल्प भी देता है। इसी के साथ फायरफॉक्स प्राइवेसी और शेयरिंग विकल्प के साथ भी आता है। इसका रीडर मोड आर्टिकल्स को बिना किसी रुकावट के साफ-साफ दिखता है।

4. Puffin: स्पीड के लिए बेस्ट
Puffin ब्राउजर भी एक अच्छा विकल्प है। न सिर्फ ये बहुत फ़ास्ट है बल्कि इसे यूजर अपनी पसंद के अनुसार बदल भी सकता है। एड-ऑन फंक्शन्स के साथ यह माउस कर्सर और ट्रैकपैड का अनुकरण करने में भी सक्षम है। यह उनके लिए बेस्ट है जो मोबाइल पर लैपटॉप के अनुभव को मिस करते हैं। Puffin ब्राउजर हैंडसेट में कंटेंट भेजने से पहले अपने क्लाउड सर्वर में ट्रांसफर करता है, इससे फोन पर बड़ी वेबसाइट्स भी आसानी से लोड हो जाती हैं। शायद यही वजह है की Puffin ब्राउजर सबसे तेज एंड्रायड ब्राउजर में से एक कहा जा सकता है।

5. डॉलफिन: बेस्ट यूजर एक्सपीरियंस
डॉलफिन ब्राउजर एंड्रायड कम्युनिटी का सबसे लोकप्रिय ब्राउजर है। यह फंक्शनल है और यह दिखने में भी बढ़िया है। यह कुछ बढ़िया जेस्चर कंट्रोल के साथ भी आता है। डिवाइसेज के बीच कंटेंट शायर करने के मामले में भी यह एक बढ़िया विकल्प है। डॉलफिन ब्राउजर का सबसे अच्छा अनुभव यह कहा जा सकता है की यह अभी भी पुराना फ्लैश प्लेयर सपोर्ट करता है।

6. UC ब्राउजर: स्पीड के लिए है बेस्ट
यह चीन का एंड्रायड ब्राउजर है, जिसके गूगल प्ले पर कई मिलियन डाउनलोड हैं। UC ब्राउजर के फास्ट ब्राउजिंग अनुभव के पीछे का राज डाटा कम्प्रेशन है। इसका इंटरफेस सबसे अच्छा तो नहीं कहा जा सकता लेकिन यह अपना काम बिना किसी परेशानी करता है। यह ब्राउजर मुफ्त में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !