BJP सरकार ने किसानों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है: मप्र मामले में राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर देश के किसानों के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए भारत में जब हमारे किसान अपना हक मांगते हैं, तो उन्हें गोलियां मिलती हैं। यह सरकार हमारे देश के किसानों के खिलाफ युद्ध छेड़े हुए है।"

उनकी यह टिप्पणी मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ कथित तौर पर पुलिस की गोलीबारी में दो किसानों के मारे जाने तथा कई के घायल होने की घटना के बाद आई है। प्रदर्शनकारी किसान ऋण माफी तथा अपने उत्पादों की उचित कीमत की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी किसानों ने सोमवार देर रात मंदसौर जिले में एक रेलवे क्रॉसिंग का गेट तोड़कर रेल यातायात को बाधित करने का प्रयास किया। चश्मदीदों के मुताबिक, जब प्रदर्शनकारी किसानों ने पथराव करना शुरू किया, तो पुलिस ने गोलीबारी कर दी। मध्य प्रदेश में किसानों की हड़ताल छठे दिन मंगलवार को भी जारी रही, जिससे पूरे सूबे में दूध व साग-सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित रही।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !