BHOPAL में भाजपा के भगवा टॉयलेट, महिला पूजा करने चली आई

भोपाल। भाजपा नेताओं के विवादित बयान और अजग गजब कारनामे अक्सर सामने आते रहते हैं। इस बार बहुत ही हास्यास्पद मामला प्रकाश में आया है। भाजपा नेता एवं नगरनिगम के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने शौचालयों को भगवा रंग में रंगवा दिए। उसके ऊपर मंदिर के शिखर जैसा कुछ बनवा दिया। उसे हरे रंग से पुतवाकर अपना नाम लिखवा दिया। वो शायद भाजपा का प्रचार कर रहे थे परंतु एक महिला पूजा की थाली लिए चली आई। उसने भाजपामय हुए शौचालयों को मंदिर समझ लिया था। 

जानकारी के अनुसार उक्त टॉयलेट्स नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान के सौजन्य से बनवाए और लगवाए गए हैं। इतना ही नहीं इन पर बाकायदा चौहान का नाम भी लिखा गया था। हालांकि विवाद बढ़ने और जनता के बीच मजाक का विषय बनने के बाद आनन—फानन में टॉयलेट्स के भगवा रंग को छुपाने के लिए उसपर सफेद रंग पोत दिया गया है।

भगवा रंग के टॉयलेट्स लगाए जाने का मामला तब वायरल हुआ जब एक बुजुर्ग महिला इसे मंदिर समझ कर यहां पूजा की थाली लेकर पहुंच गई। इस मामले में जब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। हां इतना जरुर है कि कुछ ही घंटे बाद टॉयलेट्स पर सफेद रंग किया जा चुका था। बहरहाल टायलेट एक प्रेमकथा की तरह हीं ये टॉयलेट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !