सामाजिक होते है ये दो राशि वाले | ASTRO

यदि हम यह कहें की जीव एक सामाजिक प्राणी है तो कई अतिश्योक्ति नही होगी। इस संसार मे रहने वाला हर प्राणी अपने अपने समाज के अंदर रहता है। कुछ लोग समाज से अलग थलग रहते है फ़िर भी बहुत से संस्कारों के लिये जीव को समाज की ज़रूरत पड़ती है कोई कम तो कोई बहुत ज्यादा समाज से जुड़ा रहता है। ऐसे आदमी की राशि और ग्रह योग के कारण ही होता है। 12 राशियों मे कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हे सामाजिक राशि कहे तो बिलकुल ठीक ही होगा। कर्क तथा तुला राशि वाले जातक समाज मे काफी लोकप्रिय होते है किसी भी कार्य जैसे चिकित्सा, खेल, व्यापार, समाजसेवा, फिल्म इंडस्ट्री या अपने किसी विशेष हुनर के कारण ये जनता मे लोकप्रिय होते है। चौराहों या विभिन्न स्थलों मे इन्ही की मूर्ती लगती है।

कर्क राशि या लग्न
कुंडली के चौथे भाव को सुख भाव कहते है। जनता, माता, वाहन, कुर्सी, पद, सुख तथा आराम के विषय मे इस भाव से ही विचार किया जाता है। समस्त प्रकार के सुख चाहे वो मानसिक, शारीरिक या आत्मिक हो के विषय मे इस भाव से ही विचार किया जाता है। काल पुरुष के सुख भाव मे कर्क राशि आती है इसीलिए इस राशिलग्न के लोग समाज मे मान, वाहन, मकान तथा सामाजिक पद राजनैतिक पद मे आसानी से पहुँच जाते है। भौतिक सुख सुविधा तथा परिवार का प्रेम इन्हे खास रूप से मिलता है। कर्क राशि चंद्र की स्वराशि तथा गुरु की उच्च राशि होने के कारण इन्हे माता गुरु तथा घर के वरिष्ठ लोगो को आशीर्वाद तथा प्रेम खास रूप से मिलता है उपरोक्त कारणों से ये लोग समाज मे ऊंचाइयों मे पहुंच जाते है।
कर्क लग्न मे भगवान राम ने जन्म लिया। इन्दिरा गांधी भी इसी लग्न की थी।

तुला राशि
समाज मे मान सम्मान पाने वालो मे यह राशि लग्न सर्वप्रथम है। जो मान और इज्जत इस राशि वालो को मिलता है। वैसा किसी राशि को नही मिलता। समाज का कारक ग्रह शनि होता है तुला राशि इस ग्रह की उच्च राशि होती है। गुरु ग्रह इस राशि मे शत्रु होता है। इसीलिये वरिष्ठ लोगो का विरोध ऐसे लोगो को झेलना पड़ता है। घर मे बड़े भाइयों से भी विरोध रहता है। समाज के विद्वान तथा जाने माने लोग घोर शत्रुता निभाते है। समाज के निचले तबके के तो ये भगवान होते है दलित, मुस्लिम तथा निचली जाती की राजनीति करने वालो की पत्रिका मे शनि ग्रह तुला राशि मे अच्छी स्थिति मे रहता है। दोस्ती यारी परिवार समाज के रिश्ते समाजसेवा इन लोगो का खास कार्य होता है।
तुला लग्न के खास व्यक्ति अटलबिहारी बाजपेयी।
प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !