नक्सलियों ने 5 वाहन फूंक डाले, 12 घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

नई दिल्ली। खबर आ रही है कि झारखंड में गिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र के चलान दलकारी के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे पांच वाहनों में नक्सलियों ने आग लगा डाली। घटना गुरुवार शाम की है लेकिन घटना स्थल पर शुक्रवार सुबह नौ बजे तक पुलिस नहीं पहुंची थी। इलाके में दहशत का माहौल है। सड़क निर्माण का काम ठप हो गया है। 

मधुबन थाना क्षेत्र के चलान दलकारी के पास गुरुवार सुबह नक्सलियों ने जम कर उत्पात मचाया। दरअसल धावाटांड़ से टेसाफुली तक सात किमी तक सड़क का निर्माण हो रहा है। गुरुवार शाम भी सभी मजदूर और ठेकेदार निर्माण काम में लगे थे। तभी तीस-पैंतीस की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने सड़क निर्माण करवा रहे मजदूरों को जम कर पीटा। पांच मजदूर घायल हो गए। नक्सलियों की पिटाई से बेहोश हुए दो मजदूर शुक्रवार सुबह भी घटना स्थल पर पड़े थे। वहीं नकसलियों ने पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इनमें एक हाइवा, दो ट्रेक्टर, एक बोलेरो व एक बाइक शामिल है।

घटना के घंटो गुजर जाने के बाद भी घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंची। इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार करीब तीन करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क का निमार्ण वर्ष 2015 में शुरू हुआ था। तब भी नक्सलियों ने काम बंद करने की धमकी दी थी। धमकी के बाद से काम ठप था जिसे कुछ महीने पहले शुरू किया गया था।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !