कमरे में 4 कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ मिली WIFE

जबलपुर। हर किसी को अचंभित कर देने वाली एक खबर सामने आई है। अपनी पत्नि दूसरे प्रेम प्रसंग की तलाश में जासूसी कर रहे पति ने जब एक मकान में छापामार कार्रवाई कर अपनी पत्नि को पकड़ा तो उसके साथ 4 युवक थे। सभी कॉलेज स्टूडेट थे। सामना होते ही पति प​त्नी के बीच काफी विवाद हुआ। मामला पुलिस तक जा पहुंचा। मंगलवार की दोपहर एक महिला अपने ब्वॉयफ्रैंड और उसके तीन दोस्तों के साथ जसूजा सिटी स्थित एक मकान में घुसी। उनके पीछे से एक युवक वहां पहुंचा और उसने दरवाजा खुलवाकर महिला से विवाद करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

जिन्होंने संजीवनी नगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराया और उन्हें थाने ले आई। जहां अलग-अलग पूछताछ की गई। महिला ने बताया कि उससे विवाद करने वाला युवक उसका पति है। उसकी शादी 17 साल की उम्र में करा दी गई थी।

पति रांझी में रहता है, जो आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। उसकी एक ढाई साल की बेटी भी है। प्रताड़ना से तंग होकर वह मायके चली गई और महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। लगभग एक साल से तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा है। वह अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ उसके घर आई थी। तभी पति पीछे से आ गया और विवाद करने लगा।

वहीं, युवक ने बताया कि उसकी पत्नी उससे अलग रहती है। उसे शक था कि पत्नी के दूसरे युवकों के साथ संबंध हैं। मंगलवार को उसने पत्नी का पीछा किया और वह अपने चार दोस्तों के साथ जसूजा सिटी के एक घर में घुसती दिखी। जहां पहुंचकर उसने विरोध किया, तो वह नाराज होकर उसे वहां से भगाने लगी। महिला के साथ पकड़े गए चार युवकों ने बताया कि वह कॉलेज छात्र हैं। उनके एक साथी से महिला का परिचय हुआ था। इसके बाद से वह सभी महिला से बातचीत करते हैं। मंगलवार को वह घर लेकर आया था। पुलिस ने सभी की बात सुनने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !