सतना में पन्ना के युवक की हत्या, 2 दिन पहले धर्म परिवर्तन किया था

जबलपुर। सतना जिले के जसो थाना क्षेत्र में हुए एक खूनी संघर्ष के दौरान पन्ना निवासी एक युवक की हत्या हो गई। बताया जा रहा है कि यह निर्मम हत्या 2 गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते हुई है। इस घटना में दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। डुडहा गांव को छावनी बना दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि जिस युवक की हत्या हुई है, उसने 2 दिन पहले ही हिंदू धर्म स्वीकार किया था। 

पन्ना से मिली जानकारी के अनुसार पवई थाना क्षेत्र में कृष्णगढ़ गांव निवासी अकरम खान पुत्र सत्तार खान उम्र लगभग 40 वर्ष अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति था। 2 दिन पहले ही उसने अपराधों से तौबा करते हुए अपना धर्म बदल लिया था। बजरंग दल के नेता मंगू पाठक ने विधिवत धर्मांतरण कार्यक्रम आयोजित किया था। माता मंदिर में जाकर अकरम ने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया था। इसके बाद अकरम का एक मित्र उसे सतना के डुडहा गांव में अपने साथ ले गया। 
सतना पुलिस की ओर से आ रही खबर के अनुसार जिले के जसो थाना क्षेत्र के डुडहा गांव में शनिवार शाम दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में अकरम खान की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों पक्षों के दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल गये। घायलाें को नागौद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

अंतिम संस्कार को लेकर हुआ विवाद
रविवार को जब अकरम के शव को पन्ना लाया गया तो अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। परिवारजन अकरम के शव का मुस्लिम विधि अनुसार दफन संस्कार करने जा रहे थे तभी बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए और उन्होंने हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करने की जिद पकड़ ली। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !