WIFE ने साथ में DANCE नहीं किया, गुस्साए पति ने छत से धक्का दे दिया

कानपुर। शादी में साथ नाचने से इन्कार किया तो पति को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी को छत से धक्का दे दिया। आरोपी फरार है, जबकि महिला का इलाज चल रहा है। पीड़िता का नाम विशाखा तिवारी उम्र 28 वर्ष है। बांदा जिले के दिघावत गांव में विशाखा के एक रिश्तेदार की शादी थी। समारोह में शामिल होने के लिए वह अपने पति अजय के साथ गई थी। वहां 'कलेवा' की रस्म के दौरान नाच-गाना भी हुआ।

उसी दौरान अजय ने विशाखा से कहा कि वह उसके साथ डांस करे। विशाखा ने इन्कार कर दिया तो अजय भड़क गया। विवाद बढ़ा तो उसने विशाखा को छत से धक्का दे दिया। महिला के दोनों पैरों में फ्रेक्चर हुआ है। हाथ और पेट पर भी चोट है।

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। स्थानीय थाने के पुलिस अधिकारी संजय सिंह के अनुसार, महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका बयान रिकॉर्ड कर लिया गया है। जांच जारी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !