तो सातवां IPL फाइनल खेलेगा यह खिलाड़ी

राजू जांगिड़/खेल डेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे सफल कप्तान और आईपीएल-10 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल में एक अनोखा रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे है। जी महेंद्र सिंह धोनी सातवां आईपीएल फाइनल खेलने जा रहे है ऐसा करने वाले अब धोनी पहले खिलाड़ी है जो 10 आईपीएल में से 7 में फाइनल खेलेंगे।

धोनी ने 16 मई को मुंबई में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पांच छक्कों से नाबाद 40 रन की पारी खेली थी जिसकी बदौलत पुणे की टीम पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुँचने में सफल रही है। धोनी का यह सातवां आईपीएल फाइनल होगा।

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी आईपीएल के पहले आठ संस्करणों में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के कप्तान रहे थे और उन्होंने 2010 और 2011 में अपनी टीम को चैंपियन भी बनाया था जबकि पिछले 2 संस्करणों 2016 और 2017 में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम पर प्रतिबन्ध लगा हुआ था जो अब पूरा हो जाएगा यानी अगले 2018 के आईपीएल में धोनी एक बार फिर चेन्नई की कप्तानी करते नजर आ सकते है। 

उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम चार बार उपविजेता भी रही है। धोनी गत वर्ष आईपीएल की नयी टीम पुणे के कप्तान बने थे। चेन्नई को दो साल के लिये निलंबित किये जाने के बाद धोनी को पुणे टीम का कप्तान चुना गया था। मौजूदा सत्र में पुणे टीम प्रबंधन ने धोनी को कप्तानी से हटाकर आस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ को नया कप्तान बनाया।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !