GUNA: आश्रम के महंत की शिखा काटी, धर्मभ्रष्ट किया, मारा पीटा, लूटपाट की

गुना। गुप्तेश्वर महादेव आश्रम के महंत के साथ शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बदमाशों ने मारपीट और लटपाट की। इतने से भी बदमाशों का मन नहीं माना तो उन्होंने महंत की चार फीट लंबी चोटी काट दी। पुलिस ने महंत की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुना-विदिशा जिले के बॉर्डर पर स्थित जंगल क्षेत्र के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर आश्रम के महंत विष्णु स्वामी (रघुनंदन महाराज) अपने आश्रम में सो रहे थे। उसी वक्त शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे वहां पहुंचे 6 नकाबपोश बदमाशों ने महंत पर हमला कर दिया। 

बदमाशों ने महंत के कानों में बंधे चांदी के कुंडल और 16 हजार रुपए छीन लिए। महंत ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी चार फीट लंबी चोटी कोट दी। महंत का कहना है कि जन्म के बाद से ही उन्होंने चोटी रख रखी थी। बदमाशों से उन्होंने चोटी न काटने की विनती की थी, लेकिन वे नहीं माने। लूट और मारपीट की घटना के बाद बदमाश महंत की चोटी अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर महंत की चोटी और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

वारदात से दो दिन पहले हुआ था विवाद
आरोन थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आश्रम के पास में स्थित धानी गांव के कुछ लोगों से महंत का घटना से दो दिन पहले विवाद हो गया था। लोग आश्रम में आम तोड़ने आए थे। महंत ने जब उन्हें आम तोड़ने से मना किया तो उन्होंने महंत को धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !