EXAM देने आई बीमार छात्रा का रेप किया, हाथ की नस काटी और भाग गया

होशंगाबाद। बुदनी कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने साथ परीक्षा देने आई बीमार छात्रा का पहले तो रेप किया, फिर उसके हाथ की नस काटकर भाग गया। युवती फर्स्ट ईयर की छात्रा है।लड़की लहूलुहान होकर घर से बाहर आई और बेहोश हो गई। लड़की को इस हाल में देखकर लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी। यहां से पुलिस ने उसे बुधनी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उसे होशंगाबाद जिला अस्पताल रेफर किया है। आरोपी अभी फरार है। हालत चिंताजनक है। 

बुधनी टीआई आरएन शर्मा ने बताया देवगांव की लड़की परिवर्तित नाम मोहिनी शासकीय कालेज में फस्ट ईयर का पेपर देने आई थी। पेपर दोपहर 3 से 6 बजे का था। पेपर देने के बाद उसकी कुछ तबियत बिगड़ गई। उसे हल्की घबराहट हो रही थी। इस पर लड़की के दोस्त आरोपी धर्मदास अहिरवार ने उसे अपने जीजा के घर माना क्षेत्र में ले गया। जीजा और जीजी बाहर गए थे। आरोपी ने लड़की को घर के अंदर करके उससे ज्यादती की। ज्यादती कर आरोपी धर्मदास वहां से भाग गया। कुछ देर बाद लहूलुहान अवस्था में छात्रा भी घर से बाहर सड़क पर आई और बेहोश हो गई। उसके हाथ से खून निकल रहा था। बाद में पता चला उसके हाथ की नस कट गई थी। सड़क पर लड़की को देख किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी। 

पुलिस ने लड़की को बुदनी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसकी हालत नाजुक होने पर उसे होशंगाबाद रेफर कर दिया। होशंगाबाद में लड़की का उपचार चल रहा है। यहां पुलिस ने उसके बयान लिए है। इसमें लड़की ने उक्त पूरी घटना पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। आरोपी बकतरा का रहने वाला बताया जाता है।

रात में जुटी पुलिस
घटना के बाद लड़की तो जिला अस्पताल आ गई थी लेकिन पुलिस ने रात में आरोपी धर्मदास के जीजा की जानकारी जुटाने में लग गई थी। आरोपी को पकड़ने दबिश दी जा रही थी। रात 12.30 बजे पुलिस ने माना गांव में लोगों से भी इस संबंध में जानकारी जुटाई। टीआई के अनुसार शनिवार तक आरोपी के पकड़े जाने की संभावना है।

108 ने दी परिजनों को सूचना
टीआई के अनुसार घटना के बाद यह साफ हो गया था कि लड़की देवगांव की है। पुलिस देवगांव में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन होशंगाबाद थाने में पहुंच गए थे। चूंकि शाम होने के कारण कालेज बंद हो गया था, इसलिए लड़के की पूरी जानकारी शाम को पुलिस को नहीं मिल सकी थी।

पूरे बयान को रखा गोपनीय
घटना के बाद बुदनी पुलिस होशंगाबाद आई। यहां कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। इसमें आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। साथ ही लड़की के बयान महिला पुलिस अधिकारी से करवाए गए। बयान को पूरी तरह ओपन नहीं किया है। जो जरूरी सूचना थी वो ही दी गई है। बाकी बयान बुदनी पुलिस जांच के बाद बताएगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !