मध्यप्रदेश मे मृतप्राय हो चुकी कॉंग्रेस के लिये नया चेहरा खोजा जा रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया युवा है जोशीले है तथा कॉंग्रेस मे उनके पिता का हमेशा अच्छा प्रभाव रहा है। वे मध्यप्रदेश मे कॉंग्रेस के लिये अच्छा विकल्प हो सकता है। कमलनाथ भी इस दौड़ है वे कॉंग्रेस के पुराने और मंझे हुए खिलाड़ी है आने वाला विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व मे लड़ा जायेगा यह चिंतन का विषय है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया
सिंधिया इस समय शनि की दशा मे चल रहे हैं। उनकी पत्री मे शनि अपनी नीच राशि मे है। शनि की दशा का अंतिम समय चल रहा है। वर्तमान मे उनके जन्म के सूर्य से गोचर के शनि का भ्रमण चल रहा है जो उनके लिये अग्नि परीक्षा का समय हो सकता है। आने वाले समय मे उन्हे अपने दल के शत्रुओं से ही खतरा है। वे तेजस्वी है, आकर्षक हैं लेकिन इसके अलावा अन्य बातें उनके विपरीत है।
कमलनाथ
कांग्रेस के कमल क्या भाजपा के कमल पर भारी पडेंगे क्या वे कांग्रेस का मध्यप्रदेश मे चेहरा हो सकते है। उनका कांग्रेस मे प्रभाव तथा मध्यप्रदेश मे लगातार सम्पर्क मे रहने से वे भी एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं। मध्यप्रदेश के हर कोने मे उनका कार्यकर्ता वर्ग भी है। उन्हे वर्तमान मे शनि की दशा चल रही है। सिंधिया के मुकाबले उनका दशाक्रम काफी अच्छा है। यदि उन्हे कांग्रेस आगे लाती है तो वे कांग्रेस के लिये अच्छा विकल्प हो सकते हैं। शनि महाराज उनकी पत्रिका मे अच्छी स्थिति मे हैं। उनका समय ठीक है।
पंडित चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,700060931