3-3 दिन दोनों पत्नियों के साथ रहेगा पति, 7वें दिन अकेला

पटना। शनिवार को पटना के फुलवारीशरीफ थाने में पुलिस के सामने एक अजीब मामला आया, जिसे सुनकर पुलिस भी पशोपेश में पड़ गई कि क्या फैसला करे? कैसे फैसला करे? थाने में दो महिलाएं साथ पहुंची और एक ही शख्स को अपना पति बताने लगीं, यही नहीं दोनों ने इसका सुबूत भी दिया। दरअसल एक ही पति की ये दो पत्नियां पति का अधिकार और प्यार चाहती थीं। पुलिस थाने में 11 घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा कि आखिर इसका क्या समाधान हो? काफी समझाने के बाद दोनों महिलाओं ने मिलकर तय किया कि उनका पति अरूण तीन दिन तक पहली पत्नी के साथ रहेगा और तीन दिन तक दूसरी पत्नी के साथ और एक दिन वह अकेला ही रहेगा।

जानिए क्या है मामला...
दो महिलाओं के इस पति का नाम अरुण कुमार है जो नर्सिंगहोम चलाता है। उसकी पहली शादी 1996 में हुई थी। उसके बेटे-बेटियां भी हैं जो बड़े हो गए हैं। वहीं इस बीच उसका अफेयर एक महिला से हो गया। उसने किसी को बताए बिना उससे शादी कर ली। अब वह दोनों के साथ रहने लगा, कभी पहली पत्नी के पास जाता तो दूसरी पत्नी से काम का बहाना बना लेता और फिर दूसरी के पास भी जाने के लिए पहली पत्नी को भी यही कहकर झूठ का सहारा लेकर यही तरीका अपनाता था।

दोनों पत्नियों को हुआ शक तो पहुंची थाना
दोनों पत्नियों को शक हुआ कि आखिर ये करता क्या है? फिर दोनों ने पता लगाना शुरू किया तो अरूण की पोल खुल गई। इसके बाद क्या था? अरुण की दोनों पत्नियां सुबह 10 बजे थाने पहुंच गई। पहले तो अरुण ने पहली पत्नी के डर से दूसरी पत्नी को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद जब दूसरी पत्नी ने उसे जेल भिजवाने की धमकी दी तो वह थोड़ा डर गया और उसकी बात मान ली।

पुलिस के सामने ही अरूण की दोनों पत्नियां उससे भिड़ गईं किसी तरह पुलिस ने दोनों को समझाया और सुलह कराई तो दोनों ने तय किया कि अरूण तीन दिन पहली पत्नी के साथ फिर दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा, वहीं एक दिन अरूण अकेला ही रहेगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !