2018 में बदलेगी कश्मीर, पंडित लौटे तो पूरे देश में खुशहाली आएगी: ASTRO

ज्योतिषीय आंकड़ों के अनुसार 2018 में कश्मीर के हालात बदलने वाले हैं। यदि सरकार यहां पंडितों को पुनर्स्थापित कर सकी तो पूरे देश में खुशहाली आएगी। क्योंकि उत्तर दिशा में यदि ब्राह्मण का वास हो तो देश में हमेशा खुशहाली होती है। जब तक भारत के उत्तर में साधू संतों का निवास रहा, भारत धर्मगुरू भी बना और सौने की चिड़िया भी। जैसे जैसे साधू संतों ने उत्तर से पलायन किया, देश के हालात बिगड़ते चले गए। ज्योतिष का एक इशारा यह भी है कि यदि कश्मीर का नाम बदलकर 'हिंद कश्मीर' या ऐसा ही कुछ और कर दिया जाए तो यहां आतंकवाद पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। 

समय ही बड़े बड़े परिवर्तनों को आकार देता है। समय एक जैसा किसी का नही रहता। वक्त अपनी कूची से नये नये चित्र उकेरता रहता है। कश्मीर की पत्रिका मे शनि मंगल के सम्बन्ध के कारण यहां लगातार हिंसा और खून ख़राबा होता रहा। उत्तर दिशा मे ब्राह्मणों का रहना अति शुभ रहता है। कश्मीर मे पंडितों का नरसंहार तथा पलायन देश के लिये सबसे बड़ा अभिशाप है। जो इस राज्य को आजतक शांत नही होने दे रहा है। गुरुकृपा से ही शांति प्राप्त होती है औऱ जहां राजनैतिक स्वार्थ के लिये उन्ही की हत्या की गई हो उन्हे परेशान किया गया हो उस जगह पर शांति आना मुश्किल है।

गलत नाम अक्षर
जब तक राजा हरिसिंह इस राज्य के राजा रहे इस राज्य मे खुशहाली रही सभी वर्ग के लोग खुश रहते थे लेकिन जैसे ही उन्हे अपदस्थ करके शेख अब्दुल्ला को राज्य दिया गय़ा तबसे आज तक यह राज्य खून के आँसू रो रहा है।

ज्योतिष कारण
राजा हरिसिंह की कर्क राशि थी कर्क राशि को उत्तर दिशा मे सबसे बड़ा सम्मान मिलता है जैसे हरीश रावत। शेख अब्दुल्ला, की कुम्भ राशि तथा अन्य शासकों के नाम राशि इस राज्य से मिलान न होने के कारण  परिणाम उल्टे ही मिले।

कश्मीर का नाम परिवर्तन
यदि इस राज्य के नाम के आगे किसी तरह से ह शब्द आ जायें जैसे *हिन्द कश्मीर* तो यह राज्य अमन चैन के रास्ते पर आ जायेगा। अभी नाम जम्मू कश्मीर है जो मकर राशि है गुरु की नीच राशि जिसके कारण मंगल का प्रभाव तथा गुरु का अशुभ प्रभाव है। मकर राशि की उल्टी राशि कर्क है जो गुरु की उच्च राशि है गुरु उत्तर दिशा का स्वामी भी है इस लिये कर्क राशि का नाम इस राज्य की दिशा और दशा दोनो को निश्चित रूप से बदलेगा।

2018 से समय परिवर्तन
इस राज्य को पिछले 9 वर्ष से चंद्र की दशा चल रही है जो 2018 से ख़त्म हो जायेगी। इसके बाद लगने वाली मंगल की दशा इस राज्य को नई दिशा देगी।
पंडित चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !