सुनील गावस्कर ने क्रिकेट को अलविदा कहा: आज का इतिहास ,17 मई | TODAY IN HISTORY

राजू जांगिड़/विशेष | ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 17 मई वर्ष का 137 वाँ (लीप वर्ष में यह 138 वाँ) दिन है। साल में अभी और 228 दिन शेष हैं। आज विश्वभर कई ऐतिहासिक घटनाएं घटी थी। आज के 1769 में  ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे। जबकि 1975 में जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी थी। 1987 में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।

सुनील गावस्कर वर्तमान युग में क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। इन्होंने बल्लेबाजी से संबंधित कई कीर्तिमान स्थापित किए। सनी का जन्म 10 जुलाई 1949 को मुम्बई (महाराष्ट्र) में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम मार्शनील है। इनके पुत्र रोहन गावस्कर भी भारतीय क्रिकेट टीम में खेल चुके हैं। गावस्कर (अपने समय काल में) ने विश्व क्रिकेट में 3 बार, एक वर्ष में 1000 रन, सर्वाधिक शतक (34), सर्वाधिक रन (नौ हज़ार से अधिक), सर्वाधिक शतकीय भागेदारियाँ एवं प्रथम श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज थे। 'सनी' गावस्कर की हर पारी एवं रन ऐतिहासिक होते थे। उन्होंने भारतीय टीम का कुशल नेतृत्व किया और कई महत्त्वपूर्ण विजयें प्राप्त कीं, जिनमें 'एशिया कप' एवं 'बेसन एंण्ड हेजेस विश्वकप' (BENSON & HAZES WORLD CUP) प्रमुख है। 'क्रिकेट के आभूषण' कहे जाने वाले गावस्कर ने एक दिवसीय मैचों में भी अपनी टीम के लिए ठोस आधार प्रस्तुत किया है। वे 100 कैंचों का कीर्तिमान भी इंग्लैंड में बना चुके हैं। गावस्कर क्रिकेट की एक अद्वितीय पहेली हैं। 1986 में उनके खेल जीवन का उत्तरार्द्ध होने के बाद भी उनके खेल में और निखार आया। अपने कॉलेज की ओर से क्रिकेट खेलते समय भी वे सबसे सफल बल्लेबाज माने जाते थे। 1971 में उन्हें टैस्ट टीम के वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुना गया था। सनी को विश्व का सर्वोपरी खिलाड़ी माना जाता है।

आज के दिन हुईं कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
2000 में रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की थी।
आज ही के दिन 2007 में भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू हुआ था।
2010 में भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत थे। 
2010 में ही देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने अगले महीने यानी जून में कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की थी।

17 मई को जन्मे लोग
1918 में रूसी मोदी भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा टाटा समूह के शीर्ष सदस्य।
1897 में धीरेन्द्र वर्मा हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1749 में एडवर्ड जेनर प्रसिद्ध कार्यचिकित्सक तथा 'चेचक' के टीके के आविष्कारक।

17 मई को हुए निधन
2014 में सी. पी. कृष्णन नायर भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा 'होटल लीला समूह' के संस्थापक।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !