सावधान! भोपाल की बसों में महिलाएं जेब काट रहीं हैं

भोपाल। ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर में संचालित बस में सवार जेबकतरों को पकड़ने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने एमपी नगर चौराहे से दो महिला जेबकट को बस में तैनात महिला पुलिस कर्मी की जेब काटते रंगेहाथ हिरासत में लिया। दोनों को डायल 100 से एमपी नगर थाने लाया गया।

गौरतलब है कि ट्रैफिक पुलिस की विशेष टीम शहर में चलने वाली लो- फ्लोर बस और यात्री बसों में संदिग्ध व्यक्ति और निगरानी बदमाश और जेबकट की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चला रही है। शनिवार को एक विशेष टीम में तैनात महिला पुलिस कर्मी सादा वर्दी में अल्पना तिराहे से टीआई 4 रूट की लो- फ्लोर बस में सवार हुई थी। जब यह बस एमपीनगर बस स्टॉप पर आकर रुकी, तो दोनों महिलाएं बस में तैनात सादा वर्दी में महिला पुलिस कर्मी की जेबकटने की कोशिश कर रही थी।

तभी बस में सवार महिला पुलिस कर्मियों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। दोनों महिलाओं को एमपीनगर थाने में रखा गया है। जहां महिला जेबकट की पहचान नेहा गौर निवासी मानसी दरगाह और माला के रूप में हुई है। दोनों महिला जेबकट कई दिनों से बस में सफर करने वाले लोगों की जेबकट रही थी। इस अभियान के तहत अब तक कुल 42 बदमाशों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जा चुकी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !