पाकिस्तानी सैनिकों ने जिन भारतियों को बंदी बनाया, उन्हीं ने उनकी जान बचाई

नई दिल्ली। भारतीय मछुआरों ने उन पाक नौसैनिकों जान बचाई जो उन्हें कैदी बनाकर ले जाना चाह रहे थे। दरअसल पाकिस्तान की समुद्री सीमा सुरक्षा एजेंसी के जवान भारतीय मछुआरों और नाव का पीछा करते हुए भारतीय जल सीमा करीब दस समुद्री मील घुस आए और मछुआरों को पकड़ कर ले जाने की कोशिश करने लगे। उसी वक्त एक छोटी नाव से टकराने की वजह से पीएमएसए की नाव पलट गई।

इस घटना में पीएमएसए की नाव में सवार चार अधिकारी डूब गए और चारों के शव भारतीय तटरक्षक बल ने निकाले। साथ ही भारतीय मछुआरों ने बाकी दो पाक अधिकारियों की जान बचाई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल का एक जहाज आईएमबीएल के पास पहुंचा और पाकिस्तान के चार अधिकारियों के शव बरामद किए। 

भारतीय मछुआरों और नाव को पाक ने जब्त किया था
पीएमएसएएक नाव अरब सागर में इंटरनेशनल मैरीटाइम बॉर्डर लाइन (आईएमबीएल) के नजदीक भारतीय मछुआरों की नाव को पकड़ते समय डूब गई। जिसमें इसमें सवार इसके चार अधिकारी डूब गए। राष्ट्रीय मछुआरा फोरम ने कल कहा था कि पीएमएसए ने 60 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी सात नावों को जब्त किया है।

जान बचाने के बाद पाक ने छोड़े मछुआरे और नाव
पाकिस्तानी अधिकारियों की जान बचाने के बाद पाक ने सभी भारतीय नाव और मछुआरों को छोड़ दिया है। जानकारी मुताबिक पाकिस्तानी एजेंसी के अधिकारी भारतीय मछुआरों को पकड़ने के लिए भारतीय जल सीमा में करीब दस समुद्री मील घुस आए थे और फिर वापस लौट रहे थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !