फिर थम जाएंगे 108 एंबुलेंस के पहिए, कर्मचारी हड़ताल का ऐलान

भोपाल। मध्यप्रदेश में 108 एंबुलेंस के पहिए फिर थम जाएंगे। 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। कर्मचारी 26 अप्रैल से हड़ताल पर जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में इन दिनों जिगित्सा हेल्थ केयर कंपनी 108 एंबुलेंस का संचालन कर रही है। कर्मचारी अपने प्रबंधन से नाराज हैं। कंपनी और कर्मचारियों के बीच तनाव नया नहीं है। पहले भी कई विवाद हो चुके हैं। 

आरोप है कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों के मोबाइल की आउटगोइंग सेवा बंद कर दी है। कम्पनी का सीधा असर एंबुलेंस सेवा पर पड़ा है। कंपनी की इस मनामनी के विरोध में और कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने जा रहे हैं। कर्मचारियों की ठेका प्रणाली खत्म करने, वेतन बढ़ाने, कार्य अवधि 12 घंटे से 8 घंटे करने सहित 7 सूत्रीय मांगे हैं। 

इस मामले में कर्माचारियों ने कल गुरुवार को मंत्री विश्वास सारंग को ज्ञापन भी सौंपा था। विदित हो कि आपको बता दें कि प्रदेश भर में 600 से ज्यादा 108 एंबुलेंस है। अगर कर्मचारी हड़ताल करते हैं, तो फिर इसका सीधा असर स्वास्थ सेवाओं पर पड़ सकता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !