मप्र राप्रसे अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट | TRANSFER LIST OF MP SAS 07 MARCH 17

भोपाल। राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए नवीन पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। श्री अमर बहादुर सिंह का मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए अब उन्हें मुख्य महाप्रबंधक मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी जबलपुर पदस्थ किया गया है। 

संयुक्त कलेक्टर श्री मुकेश कुमार जैन अपर कलेक्टर रायसेन (प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत होने के बाद पद-स्थापना) दतिया, श्री अशोक कुमार ओहरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह, श्री सुरेश चंद वर्मा को अपर कलेक्टर अलीराजपुर, श्री एन.एस. राजावत को अपर कलेक्टर आगर-मालवा, श्री बाबूलाल कोचले को अपर कलेक्टर हरदा, श्री बूटा सिंह इवने को अपर कलेक्टर खण्डवा, श्री आनंद कोपरिहा को अपर कलेक्टर जबलपुर (प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत होने के बाद पद-स्थापना) पदस्थ किया गया है।

श्री हृदयेश श्रीवास्तव को उपायुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर, श्रीमती मधु नाहर को अवर सचिव मंत्रालय, सुश्री रंजना पाटने को उपायुक्त राहत भोपाल, श्री भूपेन्द्र कुमार गोयल को संयुक्त कलेक्टर गुना और श्रीमती प्रियंका गोयल को संयुक्त कलेक्टर हरदा, श्री बिहारी सिंह को डिप्टी कलेक्टर इंदौर, श्री लक्ष्मीकांत पाण्डे को डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी, श्री मुकेश कुमार शर्मा को डिप्टी कलेक्टर भिण्ड, श्रीमती उमा करारे को क्षेत्रीय उपायुक्त भू-अभिलेख ग्वालियर और श्री दिलीप पाण्डे को डिप्टी कलेक्टर उमरिया पदस्थ किया गया है। श्री राजेन्द्र सिंह डिप्टी कलेक्टर खरगोन का उप संचालक एनव्हीडीए इंदौर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !