JHARKHAND में 12 फरवरी से हड़ताल पर हैं राजस्व कर्मचारी, काम ठप

रांची। अंचल कार्यालयों में कार्यरत राजस्व कर्मचारी 12 फरवरी से अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं। हड़ताली कर्मचारियों को डीसी मनोज कुमार ने 4 मार्च तक अपने काम पर लौटने का आदेश दिया था। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया था, लेकिन उन्होंने नोटिस लेने से इंकार कर दिया।

इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। रांची के डिप्टी कमिश्नर मनोज कुमार ने सभी हड़ताली कर्मचारियों को मंगलवार शाम तक अपने काम पर योगदान देने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में रांची जिले में कार्यरत 160 राजस्व कर्मचारियों को बर्खास्त करने तक की चेतावनी दी गई है।

इधर, झारखंड भूमि सुधार राजस्व सेवा संघ के महामंत्री भरत कुमार सिन्हा हड़ताल पर अड़े हुए हैं। उन्होंने साफ कह दिया है किसी भी सूरत में जबतक मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल नहीं टूटेगा।हड़ताल की वजह से राज्य भर के अंचल कार्यालय में जाति, आय, आवासीय सहित अन्य सर्टिफिकेट बनाने का काम बंद हो गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !