महिलाओं पर चलती है HINDI WIKIPEDIA पर कई विकिपरियोजनाएं

राजू जांगिड़ | विकिपीडिया जो कि एक सबसे बड़ा ऑनलाइन ज्ञानकोष है इसकी शुरुआत जिमी वेल्स ने 15 जनवरी 2001 में की थी। विकिपीडिया आज सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेबसाइटों में 6ठवें स्थान पर है और यह आज लगभग 295 भाषाओं में उपलब्ध है जिसमें अंग्रेजी विकिपीडिया सबसे आगे है।

हिन्दी विकिपीडिया के संस्करण की शुरुआत जुलाई 2003 में हुई थी और आज लेखों के साथ 56वें स्थान पर है। हिन्दी विकिपीडिया पर कई अहम विकिपरियोजनाएं भी चलाई जा रही है, जिसमें हिन्द की बेटियाँ और लीलावती की बेटियाँ जैसी कुछ परियोजनाएं काफी सफल रही है।

विकिपरियोजना हिन्द की बेटियाँ :-
विकिपरियोजना हिन्द की बेटियाँ परियोजना की शुरुआत एक हिन्दी विकिपीडियन माला चौबे नामक महिला विकिपीडियन ने 12 अक्तूबर 2013 को की थी जिसमें अब कई सदस्य शामिल है । अब तक इस परियोजना में कुल 253 लेख बनाए जा चुके है जो लगभग सभी अच्छी श्रेणी के लेख है अर्थात लेखों में काफी कम त्रुटियाँ है ।

इस परियोजना का पूरा श्रेय विकिपीडियन माला चौबे को जाता है । जिन्होंने महिलाओं के लिए ऐसा कदम उठाया ताकि विकिपीडिया पर महिलाओं के ज्यादा लेख मिल सके ।

1 मार्च 2017 से कई विकिपीडिया समुदायों पर 100Wikiwomensday नामक परियोजना चल रही है जिसमें लोग भाग लेकर रोजाना महिलाओं पर एक लेख बनाते हुए 100 लेख पूरे करेंगे ।

हिन्दी विकिपीडिया में जेंडर गेप सबसे बड़ी समस्या :-
आज हिन्दी विकिपीडिया पर लगभग 90 से 95 प्रतिशत पुरुष विकिपीडियन है जो कि एक बड़ी संख्या है लेकिन महिला विकिपीडियनों की संख्या बहुत ही कम है। ऐसा माने तो हिन्दी विकिपीडिया पर आज तकरीबन 5 या ज्यादा से ज्यादा 6 महिला विकिपीडियन्स ही सक्रिय है। जो कि एक बड़ा फासला है पुरुषों और महिलाओं में।

अटल बिहारी हिंदी विश्वविद्यालय में पूर्व से ही विकिपीडिया के कई कार्यक्रम हुए हैं 8 मार्च सन 2017 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें भारत ही नहीं वरन विश्व की प्रमुख उल्लेखनीय महिलाओं के बारे में नए लेख बनाए जाएंगे अथवा जो लेख बने हुए हैं उन्हें विस्तारित किया जाएगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !