मोदी के पुराने दोस्त महाना बनेंगे यूपी के सीएम

कानपुर। यूपी में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिला है और अब सूबे की अगली सरकार का मुखिया यानी मुख्यमंत्री चुनने की कवायद जारी है। अब तक चार-पांच नामों की लगातार चर्चा हो रही थी, लेकिन रविवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद कानपुर की महाराजपुर सीट से लगातार छठी बार विजयी हुए सतीश महाना का नाम भी जुड़ गया है। आइए जानते हैं कौन है सतीश महाना और क्यों चला सीएम सीट के लिए नाम: 

14 अक्टुबर 1960 को जन्मे महाना 1991 से लगातार छठी बार जीते हैं। इस बार उन्होंने रिकॉर्ड 56 फीसदी वोट पाकर बसपा के मनोज शुक्ला और सपा के अरुणा तोमर को हराया है। उनकी जीत तय मानी जा रही थी और यह भी चर्चा थी कि भाजपा सत्ता में आई तो वे मंत्री बनाए जाएंगे, लेकिन अचानक से वे सीएम पद की दौड़ में आ गए हैं।

बताया जाता है कि महाना संघ के दिनों में नरेंद्र मोदी के साथ काम कर चुके हैं और उनके अच्छे दोस्त भी रहे हैं। कानपुर में महाना का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। खासतौर पर क्षेत्र के छोटे दुकानदार उन्हें बहुत मानते हैं। महाना सोशलमीडिया पर भी खासे सक्रिय रहते हैं। उनके फेसबुक पेज पर चुनाव प्रचार की हर गतिविधि अपलोड होती थी। 2014 के आम चुनावों में चर्चा थी कि भाजपा महाना को कानपुर से टिकट देगी, लेकिन बाद में तय हुआ कि मोदी वाराणसी से लड़ेंगे और मुरलीमनोहर जोशी कानपुर से। महाना के करीबी बताते हैं कि यदि ऐसा न हुआ होता तो महाना का कानपुर से सांसद बनना तय था।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !