संतान नहीं हुई तो पति का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला

ग़ाज़ियाबाद। खोड़ा के वंदना विहार इलाके में औलाद ना होने से परेशान पत्नी ने पति का गुप्तांग काट दिया। पति के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। खोड़ा के वंदना विहार इलाके में रहने वाले इस दंपति की शादी करीब 11 साल पहले 19 जून 2006 को हुई थी। पति पेशे से ड्राइवर है।

शादी के ग्यारह साल बाद भी उनकी कौई औलाद नहीं है, जिस वजह से महिला काफी परेशान रहती थी। इसके साथ ही महिला की परेशानी की वजह एक और थी। आरोपी महिला का कहना है कि पति का दिल्ली के दिलशाद गार्डन में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध है। वह एक एक हफ्ते तक घर नहीं आता। जिसके कारण ही वह उससे औलाद पैदा नहीं करता।

महिला का ये भी आरोप है कि करीब 3-4 दिन बाद बृहस्पतिवार सुबह जब पति लौटा तो औलाद को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने चाक़ू निकालकर पति के गुप्तांग पर हमला कर दिया। चीख सुनकर पड़ोसी घर में पहुंचे तो पति का गुप्तांग कटा था। उन्होंने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डीएसपी इंदिरापुरम अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पति पर बेवफाई का आरोप लगाया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !