सरकारी खर्च पर हुई BJP प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की शादी

नई दिल्ली (एएनआई)। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष राव साहेब दानवे के बेटे की शादी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एक तरफ मराठवाड़ा के इलाके पानी की कमी का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा अध्यक्ष के बेटे की शाही शादी में लोगों की हलक को सूखा कर पानी का दुरुपयोग हुआ। कांग्रेस के आर विखे पाटिल ने कहा कि यद्यपि शादी का मामला व्यक्तिगत होता है। लेकिन जिस तरह से संसाधनों का इस्तेमाल किया गया वो दुरुपयोग था। 

शेतकारी अन्नदाता संगठन से जुड़े जयाजी सूर्यवंशी ने कहा कि राव साहेब दानवे सूखा प्रभावित जालना जिले से आते हैं। लेकिन उनके बेटे की शादी में 500 से ज्यादा पानी के टैंकर का इस्तेमाल किया गया जो हजारों लोगों की प्यास बुझा सकता था।

इसके अलावा राज्य के पुलिस महकमे समेत राज्य के संसाधनों का बेजा इस्तेमाल किया गया। महाराष्ट्र में सत्ताधारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे के बेटे और भोकरदन सीट से विधायक संतोष दानवे की शाही शादी औरंगाबाद में हर किसी के जुबान पर है। संतोष गुरुवार को परिणय सूत्र में बंध गए।

इस शादी के लिए शहर में बीड बायपास रोड के पास करीब 5 से 6 एकड़ जमीन पर आलीशान शामियाना लगाया गया था। शामियाने के लिए खास राजस्थान से कारीगरों को बुलाया गया था। इसमें करीब 25 से 30 हज़ार मशहूर हस्तियों के साथ ही 1 से 1.50 लाख आम लोगों के खाने की भी व्यवस्था की गई थीं और मेहमानों के लिए 30 से 40 तरह पकवान बनाए गए थे।

इस वीआईपी शादी को लेकर यहां पुलिस का भी खास पहरा था। शादी होने के बाद औरंगाबाद की कई सड़कों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दे रही थी, जिसकी वजह से आम लोगों को ट्रैफिक जाम होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !