2050 में भारत सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश होगा : अमेरिका की रिपोर्ट

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में मुसलमानों की संख्या में लगातार बढ़ातरी हो रही है। एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2050 तक भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा मुसलमान होंगे। अमेरिकन थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर ने कहा है कि दुनिया में अन्य धर्मों की तुलना में मुस्लिमों की संख्या बढ़ रही है। इसके पीछे मुस्लिम जनसंख्या में युवाओं की औसत आयु को माना जा रहा है।

ईसाइयों को पीछे छोड़ देंगे मुसलमान
थिंक टैंक ने ये भी कहा है कि अगर मुसलमान की जनसंख्या का ट्रेंड ऐसा ही रहा है तो सदी के अंत तक पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मुसलमान होंगे। फिलहाल जनसंख्या के मुताबिक अभी दुनिया में ईसाई सबसे ज्यादा हैं और दूसरा नंबर मुस्लिमों का है। इस्लाम अभी दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता धर्म है। 

दुनियाभर में सबसे ज्यादा होंगे मुसलमान
अमेरिकन थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक साल 2010 तक दुनिया में 1.6 अरब थी। इंडोनेशिया में दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है। वैश्विक जनसंख्या में मुसलमानों की हिस्सेदारी 23 फीसदी है। रिसर्च के मुताबिक 2050 तक दुनियाभर में 73 फीसदी मुसलमान होंगे। आने वाले दशकों में मुसलमानों की आबादी में 35 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !