गढ़वा/झारखंड। वनांचल डेंटल कॉलेज के हॉस्टल में एक छात्रा की लाश मिली है। छात्रा का शव हॉस्टल कमरे में बेड पर पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पाकर पुलिस जब पहुंची तो देखा कि लड़की के चेहरे और गले तक प्लास्टिक बंधा हुआ था। पुलिस सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल पर जांच कर रही है।
लड़की फर्स्ट इयर की स्टूडेंट थी। वह बोकारो के चास की रहने वाली थी। फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट का नाम सोनाली है। पुलिस हॉस्टल की लड़कियों से पूछताछ कर रही है। लड़की के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके घर वालों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।पुलिस ने डेंटल कॉलेज के हॉस्टल वार्डन से भी पूछताछ की है। सोनाली हॉस्टल के कमरा नंबर 18 में रहती थी। उसके पिता का नाम अशोक कुमार है।
सुसाइड नोट भी मिला है
पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। नोट में लड़की ने लिखा है कि वह बहुत अकेली है। मम्मी-पापा को उसने सॉरी भी लिखा है। लड़की ने लिखा है कि मेरी बॉडी लेने यहां किसी को न आना पड़ा। मेरी बॉडी घर पहुंच जाए। हंसता दिखने वाला चेहरा हमेशा खुश नहीं होता। मैं बेहद अकेली हूं।