MP IAS-SAS अफसरों की नई पदस्थापनाएं | New post establishments

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की है। मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल तथा पदेन सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीतेश कुमार व्यास को आयुक्त खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा आयुक्त गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। श्री व्यास द्वारा आयुक्त खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का कार्यभार ग्रहण करने पर प्रबंध संचालक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम श्री फैज अहमद किदवई आयुक्त खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जायेंगे।

श्री विवेक पोरवाल प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, श्री एम. सेलवेन्द्रन प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम तथा मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन (अतिरिक्त प्रभार) को प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी, श्री रघुराज एम.आर. मुख्य कार्यपालन अधिकारी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी परिषद एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (अतिरिक्त प्रभार) को प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम तथा मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन (अतिरिक्त प्रभार), 

श्रीमती जी.वी. रश्मि संचालक हस्तशिल्प एवं हाथकरघा तथा प्रबंध संचालक हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम (अतिरिक्त प्रभार) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद तथा संचालक हस्तशिल्प एवं हाथकरघा तथा प्रबंध संचालक हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम (अतिरिक्त प्रभार) पदस्थ किया है।

राप्रसे की नई पदस्थापनाएं 
मध्यप्रदेश राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नये पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। श्री ललित दाहिमा उप सचिव श्रम को उप सचिव जेल विभाग, श्री अमरपाल सिंह उप सचिव सामान्य प्रशासन (पूल) को उप सचिव राजस्व विभाग, श्री धरणेन्द्र कुमार जैन उप सचिव सामान्य प्रशासन (पूल) को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग तथा श्रीमती भारती जाटव ओगरे उप सचिव राजस्व को उप सचिव श्रम विभाग पदस्थ किया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !