अरुण यादव ने खुद को मप्र कांग्रेस का लक्ष्मण, अजय सिंह को राम बताया

भोपाल। बच बचकर अपना कार्यकाल पूरा कर रहे मप्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव का उत्साह आज छलक रहा है। उन्होंने खुद को मप्र कांग्रेस का लक्ष्मण और नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को राम करार दिया है। बाकी सभी कांग्रेसियों को उन्होंने हनुमान सेना बुलाया है। 

पीसीसी से जारी प्रेस बयान में श्री यादव ने विश्वास दिलाया है कि नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राम-लक्ष्मण की यह जोड़ी अपनी हनुमान सेना (समर्पित, ऊर्जावान व संघर्षशील कार्यकर्ताओं की फौज) प्रदेश में काबिज भ्रष्टाचारियों की लंका को ध्वस्त करके ही दम लेगी। 

श्री यादव ने यह भी कहा है कि श्री सिंह एक राजनैतिक विरासत से संबद्ध होकर विचारवान व समर्पित नेता के रूप में स्थापित हैं, विधानसभा के सदन में उनकी उपस्थिति ने हमेशा सरकार को बैचेन और कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाया है। यह परंपरा व कार्यशैली एक बार पुनः सदन में दिखायी देगी।

श्री सिंह के मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मनोनीत होने पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष विनोद डागा, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, से. साजिद अली, संगठन प्रभारी महामंत्री श्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, पी.सी. शर्मा, डॉ. महेन्द्रसिंह चौहान, सविता दीवान, ओम रघुवंशी, वीरसिंह यादव, विधायक डॉ. गोविंद सिंह, विधायक रजनीश सिंह, पूर्व मंत्री भगवानसिंह यादव, पूर्व विधायक प्रेमनारायण मिश्रा, मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा, प्रवक्ता जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, विभा पटेल, पूर्व ननि अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, दीपचंद यादव, सचिव जितेन्द्रसिंह बघेल, फादर अनिल मार्टन, खुर्शीद भाई, शेरसिंह, सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाऐं एवं बधाई प्रेषित की।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !