अब केंद्रीय विद्यालयों में आॅनलाइन एडमिशन होंगे

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित केंद्रीय विद्यालयों में सभी दाखिले आगामी शैक्षाणिक सत्र से ऑनलाइन होंगे। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने एक ट्वीट किया, ‘‘केवी में वर्ष 2017 से सभी छात्रों का दाखिला ऑनलाइन होने जा रहा है।

मंत्रालय केंद्रीय विद्यालयों में सिलसिलेवार सुधार की योजना बना रहा है जिसमें शैक्षाणिक मानक को बढ़ाने के लिए अपने कर्मचारियों के वास्ते अनुकूल स्थानांतरण नीति तैयार करना है। पता चला है कि मंत्रालय एक मानदंड तैयार करने पर भी विचार कर रहा है जिसके तहत कमजोर तबके के छात्रों को इन स्कूलों में दाखिले के लिए बड़ा मौका होगा।

1962 में स्थापित हुए केंद्रीय विद्यालयों की संख्या अब भारत में 1100 के करीब है। जिनमें से 1096 भारत में हैं और 3 भारत से बाहर हैं। 1 फरवरी 2015 को इसमें 11,21,012 विद्यार्थी एवं 56,445 कर्मचारी थे। ये विद्यालय 25 क्षेत्रों में विभक्त हैं जिसका अध्यक्ष डिप्टी कमिशनर होता है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !