शनि की कला शशिकला: जाना था सीएम हाउस, पहुंच गई जेल

पंडित चंद्रशेखर | तमिलनाडु में राजनीति जिस तरह से कला बदल रही है वह वाकई में हैरान करने वाला है। पिछले छह माह से जिस तरह घटनाक्रम तेजी से बदला है। वह वास्तव में समय की अनिश्चितता कॊ दर्शाता है जयललिता जिनके पास धन दौलत सत्ता सब था। उसके पास सांसे नही थी और शशिकला मुख्यमंत्री बनने वाली थी जो अब बन नही सकती है। सब कुछ है पर कुछ नही है। तमिलनाडु का घटनाक्रम उन लोगों के लिये सबक है जो बेतहाशा धन दौलत के लिये दौड़ लगाते है पर ये भूल जाते है की आप सब इकठ्ठा तो कर लेंगे पर लेकिन भोग पायेंगे या माया जैसे सबको अपनी ताल मॆ नचाती है वैसे नाचते रह जायेंगे।

शशिकला और तमिलनाडु
किसी भी क्षेत्र दिशा मॆ प्रभावी ग्रह योग यदि आपकी पत्री से मेल खाते है तो आपको वह क्षेत्र, राज्य, देश अच्छॆ परिणाम देता है। जैसे भारत के दक्षिण पश्चिम राज्यों मॆ शनि, शुक्र मंगल का प्रभाव अन्य ग्रहों की तुलना मॆ अधिक होता है। तमिलनाडु मॆ इन ग्रहों का विशेष प्रभाव है।शशिकला की पत्री मॆ शनि वृश्चिक राशि मॆ राहु के साथ है। बुध शुक्र भी शनि की राशि मॆ है।तमिलनाडु की स्थापना पत्री मॆ भी शनि वृश्चिक राशि मॆ है। जयललिता फिल्मों से राजनीती में आई तथा शशिकला शादी की शूटिंग द्वारा अपने भाग्य कॊ चमकाने मॆ सफल रही। फिल्मों का परम कारक शुक्र ग्रह होता है जो जयललिता और शशिकला कॊ करीब लाने मॆ सहायक रहा। शनि और शुक्र में परम मित्रता है इसीलिये दक्षिण भारत की राजनीति फिल्मों से जुड़ी हुई है।

वर्तमान परिवर्तन का कारण
इस समय शनि महाराज गुरु की राशि मॆ आ गये है जो स्वयं दक्षिण पश्चिम दिशा के स्वामी है वो उत्तर दिशा के स्वामी की राशि मॆ है। राहु महाराज़ जो की राजनीति के परम कारक के वे खुद सूर्य की राशि मॆ है। गुरु देव कन्या राशि मॆ है जो पूर्वोत्तर दिशा की कारक है। दक्षिण पश्चिम के स्वामी ग्रहों का अपने से विपरीत दिशा के स्वामी राशि पर जमावडा तमिलनाडु मॆ इस उठापाठक का कारक है। जुलाई 2017 के पश्चात स्थिरता का योग है लेकिन राजनीति मॆ आमूलचूल परिवर्तन अवश्य होगा।
पंडित चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !