टीकमगढ। जिले के थाना लिधौरा क्षेत्र अन्तर्गत गॉव में एक 17 वर्षीय नबालिग लडकी को शौचालय में कैद कर किया दुष्कर्म। आरोपी युवक ने दुष्कर्म उस समय किया जब पीडित लडकी अपनी छोटी बहन के साथ घर से खेत पर जा रही थी। आरोपी ने पीडित की बहन के साथ मारपीट करके भगा दिया। और सार्वजनिक शौचालय में बंधक बनाकर दुष्कर्म कर डाला, पीडित की सूचना पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना लिधौरा अन्तर्गत ग्राम खरो में गत दिवस एक 17 वर्षीय दलित लडकी अपनी छोटी बहन के साथ घर से खेत पर जा रही थी। जैसे ही दोनों बहने गॉव के साप्ताहिक हाट बाजार के पास पहुॅची। तभी आरोपी मनोज पुत्र श्यामलाल 19 वर्ष आय और पीडित युवती की छोटी बहन के साथ मारपीट करके भगा दिया। और सार्वजनिक शौचालय में लडकी को बंधक बनाकर बलात्कार कर डाला।
बलात्कार से पीडित की बहन ने इसकी जानकारी परिजनो की दी। बिना देर किये परिजन मौके स्थल पर पहुॅचे। परिजनो ने देखा कि शौचालय की कुण्डी अन्दर से बंद है। शौचालय का दरवाजा तोडकर देखा तो आरोपी युवती के साथ रंगरेलिया मना रहा था। परिजनों द्वारा इसकी सूचना थाना लिधौरा पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया।