संजय पाठक मामले में तन्खा ने निकाली घायल कांग्रेस की हवा

भोपाल। मप्र कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सदस्य एवं हाईकोर्ट के वकील विवेक तन्खा ने मंत्री संजय पाठक मामले में कांग्रेस की हवा निकाल डाली। उधर संजय पाठक के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव घायल अस्पताल में पड़े हैं और इधर एडवोकेट विवेक तन्खा का कहना है कि इस तरह कोई संजय पाठक का नाम नहीं ले सकता। यह गैरकानूनी है। सोशल मीडिया पर कुछ कांग्रेसियों ने दावा किया है कि विवेक तन्खा, मंत्री संजय पाठक के कानूनी सलाहकार हैं। 

बता दें कि मंगलवार शाम विवेक तन्खा भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव से भी बातचीत की। माना जा रहा था कि कटनी कालाधन कांड में कांग्रेस आक्रामक ढंग से सरकार को घेर रही है। मंत्री संजय पाठक का नाम सामने आने के बाद मुखर हुई कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रही है। भोपाल में लाठीचार्ज हुआ और कई नेता घायल भी हुए। माहौल गरम है। हालात यह बन गए कि वरिष्ठ भाजपा नेता भी यह मानने लगे हैं कि मंत्री संजय पाठक के कारण भाजपा बदनाम हो रही है। इन सबके बीच कांग्रेस के एडवोकेट विवेक ​तन्खा ने बयान दिया है कि इन्वेस्टीगेशन हुए बिना हवाला कांड से ऐसे किसी का नाम नहीं जोड़ सकते। उन्होंने सलाह दी कि हमला भाजपा पर करो, संजय पाठक पर नहीं। 

संजय पाठक के कानूनी सलाहकार हैं तन्खा
कांग्रेसी सूत्रों का कहना है कि संजय पाठक और विवेक तन्खा के न केवल पारिवारिक संबंध हैं बल्कि विवेक तन्खा, पाठक की आनंद माईनिंग कार्पोरेशन कंपनी के कानूनी सलाहकार भी हैं। इस कंपनी के कई मामलों में तन्खा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कंपनी के पक्ष रखते रहे हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !