बारुद और बंदूक लेकर पदभार ग्रहण करने आए BJP नेता, पुलिस चुप रही

भोपाल। भाजपा ने हाल ही में मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों नियुक्त किए गए हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए उज्जैन के भाजपा नेता डॉ. सनव्वर पटेल को अध्यक्ष बनाया गया है। सादगी और सिद्धांत के गीत गुनगुनाने वाली भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर डॉ. सनव्वर पटेल ने कुछ अलग ही तरह का जलवा दिखाया। बड़े जुलूस की शक्ल में प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जुलूस के आगे आगे बंदूकधारी धमाके करते चल रहे थे। साथ में 1 किलो बारूद भी था। सबकुछ पुलिस के सामने हो रहा था। पुलिस ने बस इतना किया कि बंदूकधारियों को प्रदेर्श कार्यालय के भीतर नहीं जाने दिया। 

डॉ. सनव्वर जयश्री महाकाल फायरिंग की टीम को आतिशबाजी के लिए लाए थे। इसके संचालक जितेंद्र कहार ने बताया कि ये गन महाकाल की सवारी के आगे चलती है। बारात और अन्य आयोजनों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। गजकुंडी की तरह इसमें 20 से 30 ग्राम बारूद की गोली डाली जाती है, जो सिर्फ जोरदार धमाका करती है। शक्ति प्रदर्शन में किसान मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह भी पीछे नहीं रहे। सुतली बम और पटाखों की लड़ों से इनके जुलूसों का स्वागत हुआ।

जाम के हालात बने 
सबसे पहले रणवीर सिंह रावत जुलूस लेकर पहुंचे। रावत के बैलगाड़ी पर सवार होने के कारण लिंक रोड नंबर-दो पर भाजपा मुख्यालय के सामने जाम लग गया। इसके बाद भगत सिंह कुशवाह और फिर डॉ. सनव्वर पटेल जुलूस लेकर पहुंचे। दोनों के समय जाम की स्थिति बनी। सूत्र बताते हैं कि डॉ. पटेल के काफिले में करीब डेढ़ सौ गाड़ियां थीं। उनका उज्जैन से भोपाल तक कई जगह स्वागत हुआ।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !