मकर संक्रांति 2017 और आपका विशेष राशिफल | MAKAR SANKRANTI RASHIFAL

14 जनवरी को सूर्य महाराज उत्तरायण हो रहे हैं। भगवान सूर्य के उत्तरायण होना बिल्कुल वैसा ही है जैसे देवउठनी ग्यारस। इस दिन देव निद्रा से जागते है तथा शुभ मांगलिक कार्य प्रारम्भ हो जाते है।

क्या है उत्तरायण व दक्षिणायन
भगवान सूर्य 14 जनवरी से 15 जुलाई तक उत्तरायण रहते है अर्थात उत्तरी अयन में भ्रमण करते है कहते इस समय सूर्यलोक का दरवाजा खुला रहता है इस समय प्राण त्यागने वालों को देवलोक की प्राप्ति होती है। वहीं 15 जुलाई से 13 जनवरी तक भगवान सूर्य दक्षिण अयन में भ्रमण करते हैं। दक्षिण दिशा को यम और नरक की दिशा बताया गया है। इस समय प्राण त्यागने वालों को यमलोक व नरक जाना पढ़ता है।

अकाल मृत्यु नहीं होती
यम भगवान सूर्य के पुत्र है उन्होने अपने यमदूतों कॊ आदेश दें रखा है की भगवान सूर्य की पूजापाठ करने वालों के पास वे कभी न जायें अन्यथा उन्हे कड़ा दंड भुगतना पड़ेगा। भगवान सूर्य की पूजा करने वालों की यमलोक में कोई जगह नही है।

शनि के दण्ड से मुक्ति मिल जाती है 
भगवान शनिदेव भी यम की तरह सूर्यदेव के पुत्र है मकर संक्रांति मॆ जब पिता अपने पुत्र के घर आते है तब शनिदेव विशेष रूप से हर्षित रहते है। इस समयावधि मॆ सूर्य की पूजापाठ करने वालों पर वे विशेष कृपा करते है रोग, ऋण तथा कारावास भोग रहे प्राणियों पर वे विशेष कृपा करते है। इस समयावधि मॆ की गई सूर्य पूजा शनिदेव की कृपा दिलाती है।

पितृ शांति
भगवान सूर्य पितरों के कारक है। इनकी पूजापाठ व तर्पण से पितृ तृप्त होते हैं। मकर संक्रांति मॆ किया गया तर्पण, दान तथा पूजापाठ पितरों को तृप्त करता है। फलस्वरूप भौतिक व आत्मिक शांति मिलती है।

सूर्यपूजा से प्रेम प्राप्त होता है
सूर्य शनि का कुंडली में टकराव शुक्र ग्रह को बिगाड़ता है। इस कारण जातक को प्रेम सम्बन्धों में टकराव तथा रूखापन झेलना पड़ता है। इस समयावधि में की गई सूर्यपूजा अपने प्रीतम की प्राप्ति कराती है। प्रेमी प्रेमिका का मिलन होता है। सम्बन्ध प्रगाढ़ होते है।

पिता पुत्र में प्रेम संबंध बनाता है 
जिनकी पत्रिका में सूर्य शनि का टकराव होता है उन पिता पुत्र की आपस में पटरी नही बैठती फलस्वरूप वंशक्षय तथा कलह होती है। मकर संक्रांति मॆ किया गया दान पिता पुत्र के मध्य सम्बन्धों कॊ मधुर करता है।

सभी राशि के लिये फल
*मेष*_इस राशि वालों के लिये मकर संक्रांति अति शुभ परिणाम देने वाली है। शिक्षा के क्षेत्र मॆ अच्छी सफलता प्राप्त होगी।चयन परीक्षार्थियों के लिये महत्वपूर्ण समय।रोज़गार,नौकरी मॆ सफलता के अवसर।
*वृषभ*-इस राशि वालों के लिये मकर संक्रांति सामाजिक क्षेत्रों मॆ अच्छी सफलतादायक रहेगी।वाहन, भवन तथा सम्पत्ति सम्बन्धी कार्यों मॆ भाग्य वृद्धि के योग। राज्यपक्ष की ओर से विशेष प्रतिष्ठा तथा अधिकार वृद्धि का योग।
*मिथुन*-इस राशि वालों के लिये पराक्रम वृद्धि तथा सफलता के योग। यदि आप सेना,पुलिस या खेल के क्षेत्रों मॆ है तो आपके लिये खास अवसर है।व्यापारी वर्ग की यात्रा सफल रहेगी।
*कर्क*-इस राशि वालों के लिये वंश वृद्धि का योग। मकर संक्रांति मॆ विधिपूर्वक किया गया दान पूरे कुल के लिये अच्छा रहेगा। पति पत्नी के सम्बन्ध मधुर होंगे।
*सिंह*--इस राशि के लिये रोग,ऋण ,शत्रु का खात्मा होगा।शरीर स्वस्थ रहेगा।चुनौतीपूर्ण कार्यों मॆ सफलता का सेहरा बँधेगा।न्यायालय के प्रकरणों मॆ जीत का योग।
*कन्या*-इस राशि के लिये संतानपक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे।शिक्षा,चयन परीक्षा मॆ सफलता के अवसर।विवादित कार्यों मॆ आपके पक्ष मॆ फैसला होगा।
*तुला*--इस राशि के लिये मकर संक्रांति वाहन,भवन तथा सामजिक कार्यों मॆ अच्छी सफलतादायक रहेगी।शिक्षा,संतान तथा मित्रों की ओर से खास सफलता का योग।पुराने विवाद सुलझेंगे।
*वृश्चिक*-यदि आप सेना,पुलिस या खेलों के क्षेत्र से है तो आपको नाम ख्याति प्राप्ति के योग।चुनौतीपूर्ण कार्यों मॆ सफलता का योग।सामजिक क्षेत्र मॆ विशेष सफलता का योग।
*धनु*- इस राशि वालों के महत्वपूर्ण समय।शासकीय सेवा मॆ मान सम्मान वृध्दि के योग।शिक्षा के क्षेत्र मॆ खास सफलता प्राप्त होगी।भाग्यपक्ष बलवान।प्रशासन से विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
*मकर*- स्वास्थय मॆ सुधार होगा।मान प्रतिष्ठा मॆ वृध्दि के योग।शासकीय कार्य सम्पन्न होंगे।गूढ़ कार्यों मॆ रुचि जागेगी।आय के स्त्रोत अच्छे परिणाम देंगे।संचित धन वृध्दि का योग।
*कुम्भ*-विवाह सम्बंधी कार्य होने का योग। रोज़गार, नौकरी से जुड़ी समस्या ख़त्म होगी।विवादित कार्यों में जीत मिलेगी। सामजिक क्षेत्रों मॆ प्रतिष्ठा वृद्धि का योग।
*मीन*-इस राशि वालों के लिये आय के साधनो मॆ वृध्दि होगी।शत्रुपक्ष से लाभ का योग।मुकदमों मॆ लाभ के अवसर बनेंगे ।
पण्डित चंद्रशेखर नेमा "हिमांशु"
9893280184
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !