16 साल का हुआ WIKIPEDIA

राजू जांगिड़ | विकिपीडिया के बारे में लगभग सभी को पता ही है। विकिपीडिया एक बहुभाषा में उपलब्ध एक ऑनलाइन वर्ल्डवाइड ज्ञानकोष है जिसकी स्थापना 15 जनवरी 2001 को जिमी वैल्स ने की थी इस कारण आज विकिपीडिया का 16वां जन्मदिन है । उस वक़्त अंग्रेजी भाषा का विकिपीडिया सबसे पहले बनाया गया था। आज 16 वर्ष बाद अंग्रेजी विकिपीडिया सबसे आगे है ।

अंग्रेजी विकिपीडिया का लेखा जोखा :
विकिपीडिया पर हर समय लेख बनते एवं हटते रहते है ,यह रिपोर्ट लिखे जाने तक अंग्रेजी विकिपीडिया पर अभी तक कुल 5,329,320 लेख बन चुके है जो विकिपीडिया पर सबसे आगे है आज अंग्रेजी विकी पर कुल 29,968,767 सदस्य है जबकि इनमें से 1280 प्रबन्धक है।

हालांकि अपने हिन्दी भाषा का विकिपीडिया का संस्करण 2001 के बजाय 11 जुलाई 2003 में शुरू हुआ था और आज हमारा हिन्दी विकिपीडिया 54वें स्थान पर है यहाँ कुल 116,301 लेख बनाए जा चुके है।

विकिपीडिया के जन्म दिन पर आज विश्वभर में जगहों - जगहों पर सम्मेलन हो रहे है । भारत में भी आज भोपाल ,मध्यप्रदेश में हिन्दी का मात्र दूसरा सम्मेलन हो रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !