वर्षफल 2017 तुला राशि | HOROSCOPE 2017 9/5000 LIBRA IN HINDI

(रा ,री ,रु ,रे ,रो ता ,ती ,तु ,ते )
*धन ,आय ,पैसा*
आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष मिश्रित फल देगा।शुरुआती छह माह आपके लिये शुभ परिणाम देंगे।अगस्त तक आय के साधन अच्छे परिणाम देंगे।अगस्त से दिसम्बर तक कर्ज का योग बनेगा।इस अवधि मे सोच समझकर कार्य करें।

*नौकरी ,रोजगार ,व्यापार*
शनि की साडेसाति ख़त्म होते ही आपको नौकरी कामकाज मे अच्छी सफलता मिलेगी।फरबरी माह से आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।जुलाई से सितम्बर तक थोड़ी परेशानी अवश्य रहेगी फ़िर भी आप यदि लगन से कार्य करते है तो आपको 2017 मे नौकरी व  कामकाज मे अच्छी सफलता मिलेगी।

*प्रेम  प्रसंग व विवाह*
शुरुआती छह माह किसी भी प्रकार के प्रेम सम्बन्धों मे सावधानी बरतें अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।अगस्त से दिसम्बर तक विवाह व  प्रेम प्रसंगो के लिये शुभ समय।

*पूजापाठ ,ग्रह शांति ,व्रत*
इस वर्ष आपको राहु तथा गुरु की पूजा करानी चाहिये।दोनो ग्रहों की पूजा व शांति से आपको रोग ,ऋण ,शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।राहु की पूजा आपको शिक्षा के क्षेत्र मे अच्छी  सफलता दिला सकती है।

 *जनवरी*
आर्थिक रुप सॆ यह माह आपको अच्छा लाभ देगा।मान प्रतिष्ठा मिलेगी,प्रेम प्रसंगो मे वृध्दि का योग 
व्यापार मे उत्साह वर्धक परिणाम मिलेंगे।सोचे हुए आर्थिक कार्य पूर्ण होंगे।पैतृक सम्पत्ति प्राप्ति का योग।
 *फरवरी* 
यह माह आपको स्वास्थय के दृष्टि सॆ मिलाजुला परिणाम देगा।व्यापार मे सोच  समझ कर कार्य करे।लम्बी यात्रा मे सावधानी बरतें।राज्य पक्ष सॆ अच्छा सहयोग मिलेगा।शिक्षा द्वारा चयन आदि के योग प्रबल।अचानक धन प्राप्ति के योग।
 *मार्च*
यह माह आपके लिये सफलता दायक रहेगा ।सोचे हुए कार्य पूरे होंगे।चयन परीक्षा मे सफलता का योग।व्यापार मे उत्साहवर्धक परिणाम मिलेंगे।रोग  ,ऋण ,शत्रु के खात्मे के लिये श्रेष्ठ समय।आर्थिक समस्यायों के निराकरण के लिये श्रेष्ठ समय।
 *अप्रैल* 
आर्थिक रुप सॆ विशेष लाभ का योग।बड़बोलेपन सॆ बचे।व्यापार मे संयम का  परिचय दें।सेना,अग्नि ,विधुत के क्षेत्र मे कार्य करने वालों को श्रेष्ठ सफलता का योग।पारिवारिक विवादों मे शांति बनाये रखें तो उत्तम रहेगा।
*मई* 
शासकीय कार्यों मे श्रेष्ठ सफलता का योग।चयन परीक्षार्थियों के लाभदायक समय।मान प्रतिष्ठा की वृध्दि होगी।राज्य सॆ विशेष सहयोग मिलेगा।आर्थिक लेनदेन मे संयम बरतें।व्यापारिक क्षेत्र मे सतर्कता पूर्वक कार्य करें।नुकसान आदि सॆ बचें।
 *जून*
खिलाड़ियों ,सेना ,पुलिस तथा चुनौती पूर्ण कार्य वालों को यह माह विशेष सफलता दिलायेगा।भाग्य साथ देगा।अपने अंदर काफी ऊर्जा महसूस करेंगे।आमदनी के स्त्रोत अच्छी सफलता देंगे।व्यापार मे भाग्यवर्धक सफलता का योग।
*जुलाई* 
यह माह आपके लिये संकट पूर्ण है।पहले दो सप्ताह शुभ परिणाम मिलेंगे सभी कार्य सफल होंगे।16 जुलाई के पश्चात विशेष सावधानी रखें।शत्रु आपको बदनाम कर  सकते है।अग्नि ,वाहन सॆ सावधान रहें ।क्रोध पर नियंत्रण रखें।
 *अगस्त*
सामाजिक क्षेत्र मे विवादों सॆ बँचे।लड़ाई झगड़ों सॆ दूर रहे।शिक्षा के क्षेत्र मे शुभ योग।15 अगस्त सॆ समय शुभ है।विशेष क्षेत्र मे चयन का योग ,लाभ के अवसर।
 *सितम्बर*
यह माह आर्थिक रुप सॆ कष्टपूर्ण रहेगा।स्वास्थय का भी ध्यान रखें।
उदर रोग की सम्भावना।खानपान मे ध्यान रखें।भाग्य कमजोर नये कार्यों सॆ दूर रहें।
 *ऑक्टोबर*
शत्रु परास्त होंगे।विवादित कार्यों मे सफलता का योग।वरिष्ठ तथा माननीय लोगो की कृपा प्राप्त होगी।शासकीय पक्ष सॆ सहयोग मिलेगा।
 *नवेंबर* 
परिवार ,व्यापार मे कूछ दिक्कतों के  योग।शासकीय कार्यों मे परेशानी का योग।भाग्य सॆ विशेष सहयोग मिलेगा 
धन योग उत्तम।
 *दिसम्बर*
चयन परीक्षार्थियों के लिये श्रेष्ठ अवसर।व्यापार मे विशेष सफलता का योग।गुरुजनों सॆ मदद मिलेगी ।भाग्यवर्धक तथा मांगलिक कार्यों का योग।

 *नवग्रह  महादशा फल 2017*
*सूर्य*                 
यदि इस वर्ष आप सूर्य की दशा मे है तो यह वर्ष आपको मिश्रित सफलता दायक रहेगा।मार्च सॆ अगस्त तक आर्थिक क्षेत्र मे उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे।इस समय संयम सॆ कार्य करें ।भगवान सूर्य की ग्रह शांति करायेंगे तो श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होंगे।
 *चंद्र* 
यदि इस वर्ष आपको चन्द्र की महादशा चल रही है तो यह वर्ष आपके लिये महत्वपूर्ण सफलता कारक हो सकता है।व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी।अगस्त के पश्चात नौकरी ,रोजगार ,व्यापार मे बड़े परिवर्तन का योग।भगवान भैरव नाथ का पूजन पाठ करें।
 *मंगल*
यदि इस वर्ष आप मंगल की दशा मे है तो यह वर्ष आपके लिये व्यापार मे आर्थिक वृध्दि के दृष्टिकोण सॆ अच्छी सफलता वाला हो सकता है।संचित धन वृध्दि तथा सम्पत्ति प्राप्ति के लिये प्रयास करें।जुलाई के पश्चात मांगलिक कार्यों मे सफलता का योग।महाकाली तथा भगवान भैरव की पूजा करें।
 *राहु*
यदि इस वर्ष आप राहू की दशा भोग रहें है तो यह वर्ष आपके लिये विशेष सफलता दायक रहेगा।अचानक धन प्राप्ति का योग तथा नौकरी रोजगार मे आमूलचूल परिवर्तन का योग।जुलाई के पहले आर्थिक क्षेत्र मे विशेष प्रयास करें।जुलाई के बाद नौकरी ,व्यापार मे विशेष सफलता व परिवर्तन का योग।
भगवान भैरवनाथ का पूजन करे।
*गुरु*
यदि आप गुरु की दशा मे है तो स्वास्थ्य की दृष्टि सॆ आपके लिये वर्ष कष्टकारी हो सकता है।श्वास सम्बन्धी रोग ,उदर रोग आदि मे तकलीफ हो सकती है।न्यायलय सम्बन्धी प्रकरणों मे सावधानी बरतें।गुरु ग्रह की शांति कराये साथ ही गुरु ग्रह का दान भी करें।
*शनि*
यदि आप इस वर्ष शनि की दशा भोग  रहे है तो यह वर्ष आपके लिये महत्वपूर्ण सफलता दे सकता है।समाज मे मान सम्मान की वृध्दि होगी,नौकरी रोजगार मे उत्तम सफलता का योग।राजनैतिक क्षेत्र मे उत्तम सफलता का योग।मकान ,वाहन सम्बन्धी कार्य सफल होंगे।भगवान भैरव नाथ की पूजा पाठ करें।शनिदेव के मंदिर जाये।सामाजिक यात्राओं सॆ सफलता प्राप्ति का योग।
*बुध* 
यदि आप इस वर्ष बुध की दशा मे है तो यह वर्ष आपके लिये अत्यंत शुभ हो सकता है।सम्पत्ति ,मकान ,वाहन के उत्तम योग बनेंगे।व्यापारीक यात्रायें सफल रहेंगी।जुलाई के पश्चात वृहद परिवर्तन भाग्योदय का कारण बनेगा।देवीपूजन ,कन्यापूजन सॆ विशेष लाभ का योग।
*केतु*                  
यदि इस वर्ष आप केतु की दशा मे चल रहें है तो यह वर्ष आपके लिये कष्टपूर्ण हो सकता है।संतान ,उदर रोग सम्बंधी कष्ट हो सकते है।जुलाई के पश्चात स्थान परिवर्तन का योग।वाहन ,भवन सम्बन्धी कष्ट हो सकता है।भगवान गणेश तथा भैरवनाथ की पूजा करें।
*शुक्र*
यदि इस वर्ष आपको शुक्र की दशा चल रही है तो यह वर्ष आपके लिये खास सफलता।दायक रहेगा।औद्योगिक क्षेत्रों मॆ सफलता का योग।नौकरी,रोजगार ,व्यापार मॆ उन्नति का योग।प्रेम प्रसंग,विवाह मांगलिक कार्यों का योग।पर्यटन स्थलों मॆ यात्रा का योग।भगवान विष्णु लक्ष्मी का पूजन करें।
पण्डित चंद्रशेखर नेमा "हिमांशु"
9893280184
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !