मंडई कार्यक्रम में महिला को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया

सुधीर ताम्रकार/बालाघाट। कटंगी थाना अंतर्गत खमरिया की एक महिला की मंडई कार्यक्रम में निर्वस्त्र कर वीडियो क्लिप बनाये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक को की गई शिकायत में दो लोगों पर आरोप लगाया गया है। इस मामले में पीडि़ता महिला 4 नवंबर को अपने पति और देवर के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। इस मामले में पीडि़ता महिला का कहना था कि उसके साथ घटित घटना की शिकायत कटंगी पुलिस में किये जाने के उपरांत भी पुलिस ने केवल मारपीट और धमकी देने के मामूली मामला कायम किया है। जिससे आरोपियों की इस घटना के बाद उनको लेकर वह खौफ के साये में जी रही है। 

पीडि़ता महिला की मानें तो 3 नवंबर को गांव की मंडई थी। वह अपने पति के साथ कार्यक्रम देखने गई थी। जहां मुकेश और लकेश पहुंचे और उन्होंने उसके साथ अभद्रता करते हुए मंडई कार्यक्रम के दौरान वहां उपस्थित सैकड़ो लोगों के सामने उसके साथ मारपीट कर उसे निर्वस्त्र कर दिया और वीडियो बनाने लगे। जिससे बचने उसने शोर मचाया। जिसके बाद लोग दौड़े और उन्होंने उसे उन लोगों से बचाकर मेरे नग्न शरीर पर कपड़ा डाला। जिसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची। 

महिला का कहना है कि यदि उसे बचाने लोग नहीं दौड़ते तो दोनो ही उसके साथ अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते थे। महिला की मानें तो उनके साथ उनके और भी साथी थे। जिनके द्वारा मेरे साथ मारपीट करते हुए अश्लील गाली गलौच करते हुए धमकी भी दी गई। 

भ्रष्टाचार की शिकायत की, इसलिए नंगा किया 
महिला ने बताया कि उसके साथ यह घटना मेरे देवर से राजनैतिक रंजिश वश अंजाम दी गई है। महिला ने बताया कि चूंकि उनके देवर द्वारा पंचायत खमरिया में हो रही आर्थिक अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी। जिसे वह देवर से रंजिश रखते थे और उस दिन जब उन्होंने मेरे साथ घटना को अंजाम दिया, उस दौरान भी वे कहते रहे कि वह देवर को मारने की बात कह रहे थे। 

महिला ने पुलिस अधीक्षक के नाम की गई शिकायत में आशंका जाहिर की है कि उसे निर्वस्त्र कर बनाई गई वीडियो क्लिप को प्रसारित किया गया है। चूंकि वे लोग राजनीतिक पहुंच रखते है और दबंग किस्म के है। जिनके द्वारा उस समय भी उन्होंने इस मामले में आगे कोई भी कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे उसे अपने परिवार और अपनी जान का चिंता है। महिला ने बताया कि इस मामले में कटंगी पुलिस ने मामला तो दर्ज किया है लेकिन वह मामुली धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जबकि उसे सार्वजनिक स्थान पर निर्वस्त्र कर उसकी विडियो क्लिप बनाकर उसे दुष्प्रचारित करने की मंशा से क्लिप को प्रसारित किया गया है। 

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज
महिला की शिकायत पर थाना कटंगी में मुकेश और लकेश के खिलाफ पुलिस ने मारपीट करने और धमकी देने के मामले में धारा 294, 323, 506 और 34 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जिस पर पीडि़ता महिला ने असंतोष जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम की गई शिकायत में कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !