सिंधिया पर टूट पड़े कार्यकर्ता, धक्का देकर खुद को बचाया

जबलपुर। कांग्रेस के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया को आज यहां अपने ही कार्यकर्ताओं के अतिउत्साह का शिकार होना पड़ा। उनके स्वागत में कार्यकर्ता कुछ इस तरह उमड़े कि सिंधिया ही घिर गए। उन्हें दो तीन बार धक्के लगे। इस बीच एक दो दफा उन्होंने कार्यकर्ताओं को धक्का देकर खुद को बचाया। 

शहडोल लोकसभा उपचुनाव में प्रचार पर रवाना होने के पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ देर के लिए जबलपुर एयरपोर्ट पर रुके। शहडोल के लिए रवाना होने से पहले डुमना एयरपोर्ट पर सिंधिया के स्वागत के लिए सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे। इसी दौरान सिंधिया को मालाएं पहनाने के लिए कार्यकर्ताओं में मानो होड़ लग गई। सब सिंधिया के स्वागत के लिए आगे आना चाह रहे थे।

इसी बीच मीडिया उनसे बात करने आ गई। सिंधिया मीडिया से बात कर रहे थे कि तभी पीछे से कार्यकर्ताओं का धक्के लगने लगे। उन्होंने खुद कार्यकर्ताओं को पीछे करके अपने लिए जगह बनाई। कार्यकर्ताओं का हुजूम इस कदर टूट रहा था कि उन्हें दो तीन बार कार्यकर्ताओं से खुद को बचाना पड़ा। 
( पढ़ते रहिए bhopal samachar हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !