सागर कलेक्टर ने शौच को जा रहे लोगों से डिब्बे छीन लिए

सागर। कलेक्टर विकास नरवाल और निगम कमिश्नर कौशलेंद्र सिंह गुरुवार अलसुबह शहर की लाखा बंजारा झील से लगे 4 वार्डों में ओडीएफ की स्थिति जानने पहुंचे। इसी दौरान यहां मोंगा नाले में कुछ लोग शौच के लिए जाते दिखे। कलेक्टर ने उनके हाथ से डिब्बे छीन लिए। फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोगों को शर्म आनी चाहिए। इस नाले को तो गंदा मत करो। इसके बाद लोग उल्टे पांव लौट गए। 

डस्टबिन नहीं रखी तो दुकान बंद करा दूंगा
कलेक्टर नरवाल पुरव्याऊ वार्ड के काली तिराहे पर खुली पान की दुकान के बाहर कचरा देख बिफर गए। उन्होंने उसी दुकानदार से कचरा उठवाया। बाद में हिदायत दी कि यदि डस्टबिन नहीं रखी तो दुकान बंद करा दूंगा। पुरव्याऊ वार्ड पार्षद सीताराम पचकोंड़ी ने कलेक्टर को भट्टों घाट पर झील के किनारे पर गंदगी का अंबार दिखाया। कलेक्टर ने झील में कचरा फेकने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई के निर्देश दिए। झील में मिल रही नालियों का मेप तैयार कराएं। 

बच्चे को रोककर पूछा घर पर टॉयलेट है
झील से लगे काकागंज, पुरव्याऊ, बरियाघाट व चकराघाट वार्डों का जायजा लेते हुए कलेक्टर नरवाल ने आने-जाने वाले लाेगों से शौचालय के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एक बच्चे को रोककर पूछा कि घर पर टॉयलेट है। बच्चा बोला हां, मैं बाहर नहीं जाता। बरियाघाट में एक महिला ने जब कलेक्टर से सड़क-नाली न होने की शिकायत की तो कलेक्टर ने जवाब दिया पास में ही नाली में एक बच्चा खुले में शौच कर रहा है आपको वह क्यों नहीं दिखा। कलेक्टर ने कई घरों में जाकर शौचालय की जानकारी ली। मोंगा बंधान के पास प्रकाश व्यवस्था करने को कहा। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !