क्लाइंट की पोती से संबंध बनाना चाहता था वकील | sexual harassment

इंदौर। अपने से आधी उम्र की युवती से छेड़छाड़ करने, रास्ता रोकने और वाट्सएप पर आई लव यू भेजने वाले वकील को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह अपने ही क्लाइंट की पोती पर गंदी निगाह रख रहा था।

जूनी इंदौर पुलिस ने भागीरथपुरा निवासी वकील सुनील नवले (38) को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पलसीकर कॉलोनी क्षेत्र की 19 वर्षीय एक युवती ने शिकायत की। युवती की दादी वकील की क्लाइंट है। इसके चलते वकील का पिछले छह साल से उनके यहां आना-जाना था।

पिता और दादा दोनों नहीं होने से दादी-पोती ही घर में रहती हैं। वकील ने युवती को कॉलेज में रोका और आई लव यू कहा। कुछ दिन बाद फिर रोका और परेशान करने लगा। उसे लगातार वॉट्सएप पर मैसेज करता था। पुलिस ने मैसेज भी बरामद किए हैं। कुछ दिन पहले भी वकील ने जब युवती को परेशान किया तो उसने अपनी दादी को जानकारी दी।

दादी ने कुछ रिश्तेदारों से संपर्क किया। उन्होंने केस दर्ज करवाने की बात कही। पुलिस का कहना है कि जब उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया तो वहां भी युवती को धमका रहा था।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !